पेंशनर 1 से 30 नवंबर तक जमा करवाएं जीवन प्रमाण पत्र

पेंशनर 1 से 30 नवंबर तक जमा करवाएं जीवन प्रमाण पत्र
 

सिरसा, 29 अक्टूबर।

हरियाणा सरकार के सभी सेवानिवृत्त पेंशनर एवं फैमिली पेंशनर 1 नवंबर से 30 नवंबर तक अपना वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाएं, ताकि उनकी पेंशन संबंधी प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी रह सके। जिला खजाना अधिकारी नरेंद्र ढुल ने बताया कि जिला खजाना कार्यालय सिरसा तथा उप-खजाना कार्यालय डबवाली, ऐलनाबाद, कालांवाली और रानियां से पेंशन प्राप्त करने वाले सभी पेंशनर अपना आधार कार्ड, मूल पीपीओ की प्रति और मोबाइल फोन लेकर संबंधित खजाना या उप-खजाना कार्यालय में पहुंचकर जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त पेंशनर अपने नजदीकी अटल सेवा केंद्र पर जाकर भी जीवन प्रमाण पत्र जमा करवा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि जो पेंशनर संबंधित कार्यालय में जाने में असमर्थ हैं, वे अपने स्मार्टफोन के माध्यम से जीवन प्रमाण और फेस ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग करके डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकते हैं। इसके अलावा इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक (आईपीपीबी) की डोरस्टेप सेवा के माध्यम से भी जीवन प्रमाण पोर्टल पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र दिए गए वेबलिंक (http://www.ippbonline.com/web/ippb/digital-life-certificatel  के माध्यम से अपाइटमेंट बुक करवा कर जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की सुविधा उपलब्ध है। यह सेवा निर्धारित शुल्क के आधार पर प्रदान की जाती है। उन्होंने सभी पेंशनरों से निर्धारित अवधि के भीतर अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा करवाने की अपील की, ताकि पेंशन प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles