कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर रामलीला कमेटी के सदस्यों ने मोहित शर्मा का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया।
सिरसा।
गौशाला मोहल्ले में श्री लक्ष्मण कला केंद्र की ओर से आयोजित रामलीला में प्रदेश युवा कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहित शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर रामलीला कमेटी के सदस्यों ने मोहित शर्मा का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान कमेटी की ओर से उन्हें सम्मानित भी किया गया।रामलीला मंचन के दौरान मोहित शर्मा ने कहा कि रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसके आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा और एकता को मजबूती मिलती है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों को अपनी जड़ों और परंपराओं से जुड़े रहने का अवसर प्रदान करते हैं। रामलीला के माध्यम से नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी मिलती है।
मोहित शर्मा ने रामलीला कमेटी को 11 हजार रुपये की सहयोग राशि भेंट की। उन्होंने आयोजन के लिए कमेटी के सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर क्लब के पदाधिकारी, सदस्य तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने रामलीला का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की।
इस मौके पर कमेटी मेंबर प्रधान विनोद सैनी, उप प्रधान धीरज रोहिल्ला और अश्वनी सैनी, डायरेक्टर शंकर कटारिया, संरक्षक रोहताश वर्मा, गौतम शर्मा, रवि शर्मा, रिषभ शर्मा आदि मौजूद रहे
