विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संशोधित समय-सारिणी जारी, अब 20 नवंबर तक होगा दावे एवं आपत्तियों का निपटान

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की संशोधित समय-सारिणी जारी, अब 20 नवंबर तक होगा दावे एवं आपत्तियों का निपटान
 

मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर को होगा : हनुमान दास

सिरसा, 30 अक्टूबर।

भारत निर्वाचन आयोग ने हरियाणा में एक जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समय-सारिणी में संशोधन किया है। संशोधित कार्यक्रम के अनुसार दावे एवं आपत्तियों के नोटिस चरण तथा उनके निपटान की प्रक्रिया अब 20 नवंबर 2026 तक जारी रहेगी। वहीं मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 30 नवंबर 2026 को किया जाएगा। चुनाव तहसीलदार हनुमान दास ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार हरियाणा के लिए एसआईआर की संशोधित समय-सारिणी निर्धारित की गई है। इससे पहले आयोग द्वारा 14 मई, 14 जुलाई और 29 अगस्त 2026 को जारी आदेशों के तहत पुनरीक्षण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। उन्होंने बताया कि संशोधित कार्यक्रम की जानकारी सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दी गई है। इसके साथ ही विभिन्न प्रचार माध्यमों से आमजन को भी नई समय-सारिणी के बारे में जागरूक किया जा रहा है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles