ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खंड बड़ागुढ़ा में शुरू होगी कैंटीन,  30 अक्टूबर तक करें आवेदन

ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत खंड बड़ागुढ़ा में शुरू होगी कैंटीन, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन
 

सिरसा, 21 अक्टूबर। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से खंड बड़ागुढ़ा में कैंटीन शुरू की जाएगी। इस कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह की पात्र महिलाओं के माध्यम से किया जाएगा। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आय में वृद्धि होगी। इच्छुक स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम संगठन 30 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। डीपीएम दयानंद जांगड़ा ने बताया कि कैंटीन का संचालन स्वयं सहायता समूह खंड बड़ागुढ़ा की पात्र महिलाओं द्वारा किया जाएगा। इसके लिए क्लस्टर के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार महिलाओं का चयन किया जाएगा। कैंटीन संचालन के लिए आवश्यक प्रक्रिया क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) की कार्यकारिणी समिति के प्रस्ताव के माध्यम से पूरी की जाएगी। इस प्रक्रिया में कैंटीन की एसएमओ को भी शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जहां कैंटीन शुरू होने से खंड कार्यालय में आने वाले कर्मचारियों और आमजन को चाय-नाश्ते आदि की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही, स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को रोजगार का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ना,  महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना तथा उनकी आजीविका को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि इच्छुक स्वयं सहायता समूह एवं ग्राम संगठन 30 अक्टूबर को शाम 4 बजे तक अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है तथा एक समूह से केवल एक ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा। आवेदन प्राप्त होने के बाद स्वीकृत आवेदनकर्ताओं को आगामी कार्यवाही के लिए सूचना दी जाएगी।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles