एसडीएम राजेंद्र कुमार ने राजकीय स्कूल कंवरपुरा का किया निरीक्षण

एसडीएम राजेंद्र कुमार ने राजकीय स्कूल कंवरपुरा का किया निरीक्षण
 

<strong>सिरसा, 28 अक्टूबर।</strong>

एसडीएम राजेंद्र कुमार ने गांव कंवरपुरा स्थित राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों, विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं तथा स्कूल परिसर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय के विभिन्न कक्षों, पुस्तकालय और कक्षाओं का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों की पढ़ाई से संबंधित गतिविधियों की जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राजेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित मॉडलों, कलाकृतियों और अन्य रचनात्मक कार्यों का भी अवलोकन किया। उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी रचनात्मकता, प्रतिभा को सराहा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने से बच्चों की सोचने-समझने की क्षमता का विकास होता है तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलता है।

एसडीएम ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उनकी पढ़ाई, पाठ्यक्रम तथा विद्यालय में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों को मन लगाकर पढ़ाई करने, नियमित रूप से विद्यालय आने तथा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से भी विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति और उन्हें बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही स्कूल परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मिड-डे मील व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली गई। विद्यालय में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाए जाने वाले भोजन तथा इससे जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया, ताकि बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुरूप भोजन उपलब्ध करवाया जा सके। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles