श्री सालासर धाम मंदिर में 9 नवंबर को बनेगा अन्नकूट का प्रसाद, भोग के बाद होगा वितरण

श्री सालासर धाम मंदिर में 9 नवंबर को बनेगा अन्नकूट का प्रसाद, भोग के बाद होगा वितरण
 

सिरसा

श्री सालासर धाम मंदिर, सिरसा में अन्नकूट प्रसाद का आयोजन 9 नवंबर सोमवार को किया जाएगा। इस संबंध में मंदिर प्रबंधन की ओर से शहर की सभी मंदिर कमेटियों एवं धार्मिक संस्थाओं को सूचना जारी की गई है। मंदिर प्रबंधन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 9 नवंबर को प्रतिपदा (एकम) तिथि दिन में 12:30 बजे लगने के कारण अन्नकूट का प्रसाद सोमवार को ही बनाया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे भगवान को भोग लगाने के पश्चात श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। मंदिर के पुजारी जलराम शर्मा, जवाहर मल त्रिपाठी एवं शहर के आचार्य पं. सुगन चंद शर्मा ने बताया कि विश्व सम्राट श्री बालाजी महाराज राजस्थान के दरबार एवं नाथद्वारा में भी 9 नवंबर को ही अन्नकूट प्रसाद का आयोजन होगा। मंदिर प्रबंधन ने सभी मंदिर कमेटियों एवं धार्मिक संस्थाओं को निर्धारित तिथि के अनुसार कार्यक्रम की जानकारी देने का आग्रह किया है।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles