नन्हे-कदमों की बड़ी उड़ान

नन्हे-कदमों की बड़ी उड़ान
 

दिनांक : २३  नन्ही प्रतिभाओं के सपनों और उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते पहले कदम -नीव प्ले स्कूल का प्रथम वार्षिक समारोह बड़े उत्साह, उमंग और उल्लास के साथ आयोजित किया गया। समारोह में चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय की उपकुलपति प्रोफेसर दीप्ति धर्मानी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।  समारोह की अध्यक्षता सतलुज स्कूल के निदेशक नवजीत सिंह सरकारीया व रीतिका सरकारीया ने की। अतिथि का स्वागत बैगपाइपर बैंड व स्वागत भाषण द्वारा किया गया।

समारोह में बच्चों द्वारा कबीर के दोहे, हवा-हवाई, मिक्की मिनी, नानी तेरी मोरनी, एक छोटा बीज, जीतेगा इंडिया व डिजनी प्ले आदि की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। जिसमें ग्रैंड फिनाले विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।  समारोह नन्हा बीज की प्रस्तुति द्वारा भारतीय किसानों की प्रतिभा को दशार्या एवं जीतेगा इंडिया की प्रदर्शन द्वारा भारतीय खिलाडियों के अद्भुत प्रदर्शन को दशार्या गया।  जैसे एक नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मासूमियत, आत्मविश्वास और शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया।

इन सभी रंगारंग प्रस्तुतियों में बच्चों ने रंग-बिरंगे और आकर्षक परिधानों में सजकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इतने छोटे बच्चों का आत्मविश्वास, मंच पर उनकी सहजता और मनमोहक प्रस्तुति देखकर पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा।

मुख्य अतिथि प्रोफेसर दीप्ति धर्मानी एवं अन्य गणमान्य अतिथियों तथा अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की खूब सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि नीव प्ले स्कूल बच्चों की छिपी प्रतिभा को निखारने, उनमें आत्मविश्वास जगाने और उनके सर्वागींण विकास की दिशा में सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने स्कूल के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए नवजीत सिंह सरकारीया एवं रीतिका सरकारीया को बधाई दी।

समारोह के अंत में नवजीत सिंह सरकारीया एवं रीतिका सरकारीया ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं उपस्थित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया तथा मुख्य अतिथि प्रोफेसर दीप्ति धर्मानी को स्मृति-चिह्न एवं ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया।

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles