एकता और अखंडता का संदेश लेकर पंचायत भवन से लोक निर्माण विश्राम गृह तक दौड़ेंगे युवा

एकता और अखंडता का संदेश लेकर पंचायत भवन से लोक निर्माण विश्राम गृह तक दौड़ेंगे युवा
 

राज्यसभा सांसद सुभाष बराला होंगे मुख्य अतिथि, चेयरमैन रोहताश जांगड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत

सिरसा,

राष्ट्रीय एकता और अखंडता की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से ‘रन फ़ॉर यूनिटी’ कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को किया जाएगा। पंचायत भवन सिरसा में सुबह 7 बजे कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें राज्यसभा सांसद सुभाष बराला मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि चेयरमैन रोहतास जांगड़ा विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे की शपथ दिलाई जाएगी। इसके बाद रन फॉर यूनिटी दौड़ आयोजित होगी। यह दौड़ पंचायत भवन से शुरू होकर लोक निर्माण विश्राम गृह तक पहुंचेगी। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं में देश की एकता, सामाजिक समरसता, अनुशासन तथा राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को प्रोत्साहित करना है। इसके माध्यम से युवाओं को एकजुटता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा। सिरसा के साथ ही उपमंडल स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles