Weather Alert: हरियाणा के अंबाला- पंचकूला समेत 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, 50 की स्पीड से चलेंगी हवाएं
<strong>Weather Alert:</strong> हरियाणा में एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। मंगलवार शाम से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला और कई जिलों में झमाझम बारिश शुरू हो गई है। वहीं आज भी प्रदेश के 9 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक बारिश की संभावना जताई है।
<strong>आज इन जिलों में बारिश का यलो अलर्ट</strong>
मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में मंगलवार शाम से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया है। इसके प्रभाव आज बुधवार को कई जिलों में बारिश होगी। प्रदेश के 9 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम और फरीदाबाद में आज बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और गरज – चमके के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
<strong>12 अक्टूबर तक होगी झमाझम बारिश</strong>
इसके अलावा सिरसा, हिसार, फतेहाबाद, जींद, कैथल, भिवानी, रोहतक, चरखीदादरी, झज्जर, नारनौल, रेवाड़ी, नूंह और पलवल में मौसम साफ रहेगा। हालांकि कुछ एक स्थानों पर हल्के बादल छाए रह सकते है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 12 अक्टूबर तक बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से 12 अक्टूबर तक मौसम खराब रहने का अनुमान है।
