हरियाणा के गोहाना में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोलियां

हरियाणा के गोहाना में STF और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो बदमाशों को लगी गोलियां
 

हरियाणा में बदमाशों के हौंसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। देर रात बदमाशों ने होटल में खाना खा रहे चार युवकों की हत्या कर दी है वहीं दूसरी तरफ STF की टीम ने गोहाना के पास बदमाशों को घेरकर गोलियां मारी है। बताया जा रहा है कि गोहाना के गांव एसपी माजरा और खेड़ी दमकन के बीच STF रोहतक और बदमाशों के बीच पुलिस मुठभेड़ हुई है जिसमें दो बदमाशों को गोली लगी है वहीं एक आरोपी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया है।

देर रात रोहतक के खरावड़ के पास की घटना की जानकारी

हरियाणा के रोहतक में देर रात बड़ी गैंगवार की घटना हुई है। जिसमें 4 युवकों की हत्या की वारदात बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि यह घटना रोहतक के खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 मीटर की दूरी पर ही हुई थी। बताया जा रहा है कि मिलन ढाबे पर इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक खरावड़ में मिलन ढाबे पर खाना खा रहे युवकों पर स्विफ्ट कार में सवार होकर आए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। अंधाधुंध फायरिंग के बाद ढाबे में खाना खा रहे लोग टेबल और कुर्सियों के पीछे छिप गए।

हालांकि इस फायरिंग में तीन युवकों की टेबल पर ही गोलियां लगने से मौत हो गई जबकि चौथे युवक को भागते समय कई गोलियां मारी गई जिससे उसकी भी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतकों में तीन झज्जर जिले के डीघल गांव और एक बेरी क्षेत्र का रहने वाला युवक बताया जा रहा है।

बताया जा रहा है कि ये घटना देर रात करीब 12 बजे की है । इस घटना के बाद रोहतक पुलिस रेंज के आईजी हामिद अख्तर भी आधी रात घटनास्थल पर पहुंच गए वहीं एसपी गौरव राजपुरोहित समेत जिला पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौके पर पहुंचे गए हैं। सीआईए, स्पेशल सेल और एफएसएल टीम ने बारीकी से की छानबीन।

भाऊ रिटोलिया और सन्नी रिटोलिया के बीच गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है इस वारदात को।

डीघल गांव में हुए पिछले दिनों हुए एक युवक के मर्डर से भी जुड़े हो सकते हैं तार!

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles