Weather Forecast: हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम, कल होगी झमाझम बारिश; देखें ताजा अपडेट
हरियाणा में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण कल 6 अक्टूबर को कई जिलों में झमाझम बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश के साथ बिजली गिरने और आंधी चलने की भी चेतावनी जारी कर दी है।
<strong> हरियाणा में कल होगी बारिश</strong>
राज्य में अक्टूबर के महीने में भी गर्मी से राहत नहीं मिली है। बारिश न होने कारण तापमान लगातार बढ़ रहा है। लेकिन आज रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर बढ़ सकता है। इसके प्रभाव से 6 अक्टूबर को हरियाणा के साथ-साथ उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में गरज- चमक के साथ बारिश हो सकती है।
<strong>अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम ?</strong>
6 अक्टूबर से प्रदेश के कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना है। इसके बाद 7 अक्टूबर को गरज-चमक के साथ बारिश, आकाशीय बिजली और तेज हवाएं चल सकती हैं। 7 अक्टूबर से एक और पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। जिसके प्रभाव से 10 अक्टूबर तक हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। बारिश से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है। इसके साथ ही ठंड भी शुरू हो सकती है। 12 अक्टूबर से क्षेत्र में सुबह के समय गुलाबी ठंड दस्तक देगी।
<strong> </strong>
