Haryana Weather Update: हरियाणा में 5 नवंबर तक कैसा रहेगा मौसम, जानिए ताजा पूर्वानुमान
<strong>Haryana Weather Update:</strong> प्रदेश में मौसम तेजी से बदल रहा है और आने वाले दिनों में मौसम पूरी तरह साफ और खुश्क रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो, हल्की हवाएं चलेंगी, दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी, वहीं सुबह और शाम के समय हल्की ठंड बनी रहेगी। बता दें कि नारनौल में रात का पारा गिरकर 14 डिग्री तक पहुंच गया है।
मौसम विभाग की मानें तो रात के तापमान में एक डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि हवाओं का रुख उत्तर-पूर्वी से बदलकर उत्तर-पश्चिमी होने की संभावना है, जिससे 5 नवंबर तक मौसम आमतौर पर साफ और सूखा रहेगा। इस दौरान बीच-बीच में हल्की से मध्यम गति से हवाएं भी चल सकती है।
तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने से सुबह व शाम को ठंड बने रहने की संभावना है। इस दौरान रात्रि तापमान में हल्की गिरावट आने की संभावना जताई जा रही है।
<strong>तापमान का ब्योरा (डिग्री सेल्सियस में)</strong>
जिला न्यूनतम अधिकतम
अंबाला
17
29.2
फरीदाबाद
17.7
30.4
गुरुग्राम
14.9
29
हिसार
17.5
31
करनाल
15.7
28.6
कुरुक्षेत्र
17.8
28.7
पानीपत
17.7
28.5
रोहतक
16.8
27.9
सिरसा
17.8
30.2
