हरियाणा में चौहरे हत्याकांड में फंसी जाह्ववी चौधरी कौन है, IAS बनने आई थी दिल्ली, परिवार में हो चुके हैं कई मर्डर

 
हरियाणा में चौहरे हत्याकांड में फंसी जाह्ववी कौन है, IAS बनने आई थी दिल्ली, परिवार में हो चुके हैं कई मर्डर

हरियाणा के रोहतक में मिलन ढाबे पर हुए चौहरे हत्याकांड में शक की सुई यूपी के शामली की रहने वाली और गैंगस्टर सन्नी रिटोलिया की कथित गर्लफ्रेंड जाह्ववी चौधरी की तरफ घूम रही है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के अगली सुबह जाह्नवी चौधरी बैंकॉक की फ्लाइट से भाग गई और अब वह देश में नहीं है।

इधर हरियाणा पुलिस की टीमों ने यूपी के शामली जिले के बहावड़ी, कसेरवा समेत कई जगहों पर जाकर ग्रामीणों से पूछताछ की है। रोहतक पुलिस को इस चौहरे हत्याकांड में बदमाशों को सूचना देने का शक बहावड़ी के पूर्व प्रधान की बेटी जाह्नवी पर है। 

jahnvi chaudhary instagram

रोहतक पुलिस ने बहावड़ी में जाह्नवी के घर पर भी पूछताछ की है। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। इधर जाह्नवी के परिजन और पूर्व प्रधान बबली ने बताया कि रोहतक पुलिस उनके घर आई थी और पूछताछ करके गई है। उन्होंने कहा कि रोहतक में हुए चौहरे हत्याकांड में उनका और जाह्नवी को कोई हाथ नहीं है। उनको गलत तरीके से फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

मिलन ढाबे पर बुधवार रात हुए चौहरे हत्याकांड की मुखबिरी के शक में घिरी शामली की युवती काले रंग की स्कॉर्पियो में सन्नी रिटौलिया के साथ घूमा करती थी। शक है कि युवती ने ही ढाबे में खाना खा रहे सन्नी गैंग के शूटरों के फोटो और मैसेज राठी गैंग को भेजे थे। सीसीटीवी फुटेज में हिमांशु की हत्या के बाद शूटर फोन से फोटो का मिलान करते दिख भी रहे हैं।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि जाह्नवी नाम की यह युवती ढाबे पर सन्नी की बुलेटप्रूफ स्कॉर्पियो से आई थी लेकिन भागी पहले से खड़ी कर रखी अपनी काले रंग की स्कॉर्पियो कार से। युवती ने करीब दो महीने पहले ही इंस्टाग्राम पर सन्नी रिटौलिया से दोस्ती गढ़ी थी।


फिर, दिल्ली बाईपास में किराये के फ्लैट में रहने आ गई। यहां दो कमरों वाले फ्लैटों का औसतन किराया 12000-15000 तक है। इतना खर्च उठाना किसी आम लड़की के लिए आसान नहीं है। सन्नी को शक है कि स्कॉर्पियो कार, उसके रहने और खाने-पीने आदि का खर्च रवि राठी गैंग उठा रहा था।

हरियाणा में चौहरे हत्याकांड में फंसी जाह्ववी कौन है, IAS बनने आई थी दिल्ली, परिवार में हो चुके हैं कई मर्डरss

बबली के अनुसार चार दिन पहले रात में उनकी जाह्नवी से फोन पर बात हुई थी। उसने जल्द घर आने की बात भी कही थी। इसके बाद उसकी बात नहीं हो सकी। पूर्व प्रधान बबली ने बताया उनकी बेटी जाह्नवी दिल्ली में रहकर आईएएस की कोचिंग कर रही थी। वह वहीं रहती है और करीब एक महीने में एक बार घर आती थी। बबली के अनुसार जाह्नवी दस दिन पहले ही घर आई थी। उसका सपना आईएएस अधिकारी बनने का है। उन्होंने बेटी पर लगे संदेह को गलत बताते हुए कहा कि जाह्नवी ऐसा कोई अपराध नहीं कर सकती।

बहावड़ी गांव में बदले की आग ने 27 साल में कई परिवारों को उजाड़ दिया। वर्ष 1999 में चुनावी रंजिश से शुरू हुआ खूनी संघर्ष अब तक 11 लोगों की जान ले चुका है।

अब रोहतक के 26 नवंबर के चौहरे हत्याकांड की जांच में पूर्व प्रधान बबली की बेटी जानवी का नाम सामने आने से बहावड़ी का पुराना खूनी इतिहास फिर सुर्खियों में है। रोहतक पुलिस दूसरे दिन भी गांव में डटी रही। पुलिस पुराने विवादों, पारिवारिक संबंधों और संपर्कों की कड़ियां खंगाल रही है। 

चुनावी रंजिश से शुरू हुआ कत्ल का सिलसिला : बहावड़ी गांव में यशपाल मलिक और देवेंद्र मलिक पक्ष के बीच ग्राम प्रधान के चुनाव को लेकर शुरू हुई प्रतिद्वंता धीरे-धीरे खूनी रंजिश में बदल गई। वर्ष 1999 में चुनावी विवाद के चलते जितेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।

इसके बाद वर्ष 2000 में सुरेश मलिक की हत्या हुई। अगले ही साल 2001 में उनके भाई यशपाल मलिक को खेत में मार दिया। बताया जाता है कि इस मामले में दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ, लेकिन रंजिश खत्म नहीं हुई।

इसके बाद गांव के तेजपाल के पुत्र आनंद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। छह वर्षीय बच्चे को भी गोलियों से भून दिया गया। रणवीर पुत्र महेंद्र की भी हत्या कर दी गई। वर्ष 2011 में देवेंद्र के भाई विजेंद्र की शामली से गांव लौटते समय हत्या कर दी गई। इसके बाद धर्मेंद्र और देवेंद्र की भी हत्या हुई।

एक के बाद एक हुई वारदातों ने गांव में दहशत का माहौल बना दिया। चुनाव के समय दोनों पक्षों के बीच तनाव और बढ़ जाता था। 

कचहरी बनी बदले की जंग का मैदान : बहावड़ी की रंजिश गांव की सीमाओं से निकलकर अदालत परिसरों तक पहुंच गई। 11 जुलाई 2013 को पूर्व प्रधान के पति देवेंद्र मलिक की शामली कचहरी परिसर में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में गांव के ही सगे भाई अजय और सागर ने पिता सुरेश मलिक की हत्या का बदला लेने की बात कहते हुए आत्मसमर्पण किया था। बाद में दोनों को नाबालिग मानते हुए आर्यपुरी स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया गया। 15 अप्रैल 2014 को दोनों आरोपी अन्य किशोरों के साथ सुधार गृह से फरार हो गए थे। बाद में अजय मलिक ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया, जबकि सागर फरार रहा।

वर्ष 2015 में मुजफ्फरनगर कोर्ट परिसर में हिस्ट्रीशीटर विक्की त्यागी की हत्या कर दी गई। इस मामले में भी बहावड़ी के परिवारों के नाम सामने आए थे। कचहरी परिसर में हुई इन वारदातों ने जिले में सनसनी फैला दी थी।

हरियाणा में चौहरे हत्याकांड में फंसी जाह्ववी कौन है, IAS बनने आई थी दिल्ली, परिवार में हो चुके हैं कई मर्डरdsff

पुलिस जांच के मुताबिक, हिमांशु भाऊ गैंग और रवि राठी गैंग के बीच करीब दो साल से संपर्क है। भाऊ अपने चचेरे भाई बजरंग की हत्या का बदला लेने के लिए अंकित उर्फ बाबा और उसके भाई सन्नी रिटौलिया को निशाना बनाना चाहता है। इसी कड़ी में रवि राठी गैंग ने दूसरी बार सन्नी की हत्या का प्रयास किया है। 19 दिसंबर 2025 को रिटौली गांव के शराब ठेके पर कार सवार युवकों ने सन्नी पर फायरिंग की थी। सन्नी उस हमले में भी बच गया था।


रोहतक के चौहरे हत्याकांड के बाद चर्चा में आए गांगनौली गांव के रवि राठी के बारे में पुलिस हर जानकारी जुटाने में लगी है तो यह भी पता चला कि जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद रवि कभी गांव में दिखाई नहीं दिखा। उसे कई बार हरियाणा पुलिस तलाश करने भी आई और उसके बारे में जानकारी जुटाई, मगर किसी के पास उसको लेकर कोई जानकारी नहीं थी।

गांगनौली गांव के एक लाख रुपये के इनामी रहे प्रमोद राठी के भाई रवि की तलाश में जनवरी 2025 में भी हरियाणा के अंबाला की पुलिस आई थी। अंबाला में 24 जनवरी 2025 को बसपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी हरबिलास सिंह रज्जू माजरा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। उसमें रवि का नाम सामने आने के बाद अंबाला पुलिस ने गांगनौली गांव आकर दबिश दी। साथ ही रवि के घर पर कई दिन तक नजर भी रखी। बसपा नेता की हत्या के मुख्य आरोपी वैंकट गर्ग को भी जॉर्जिया से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था।

हरियाणा के रोहतक में मिलन ढाबे पर हुए चौहरे हत्याकांड में शक की सुई यूपी के शामली की रहने वाली और गैंगस्टर सन्नी रिटोलिया की कथित गर्लफ्रेंड जाह्ववी चौधरी की तरफ घूम रही है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के अगली सुबह जाह्नवी चौधरी बैंकॉक की फ्लाइट से भाग गई और अब वह देश में नहीं है।fdfd

अब रोहतक के चौहरे हत्याकांड के बाद हरियाणा पुलिस फिर से रवि की तलाश में आई तो बागपत पुलिस को उसकी याद आई। जांच कराने पर पता चला कि पासपोर्ट बनवाने के बाद रवि दुबई घूमने गया और वहां से जॉर्जिया चला गया था। तभी से वहीं रहकर हिमांशु भाऊ गैंग का संचालन कर रहा है। शुक्रवार को गांव में डेरा डाले रही हरियाणा पुलिस ने रवि के कई करीबियों से संपर्क कर जानकारी जुटाने का भी प्रयास किया।

हत्याकांड में शामिल 3 शूटरों की हुई पहचान

रोहतक पुलिस ने इस मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल पांच में से तीन शूटरों की पहचान कर ली है। पुलिस के अनुसार, इनकी पहचान झज्जर के डीघल गांव निवासी अमन बंटी, रोहतक के कलानौर निवासी सुरेंद्र और उत्तर प्रदेश के गांगनौली निवासी रवि राठी के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य शूटरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं, हमलावरों के साथ गई सन्नी की कथित गर्लफ्रेंड का नाम जाह्नवी चौधरी सामने आया है, जो उत्तर प्रदेश के शामली जिले के बहावड़ी गांव की रहने वाली है।

27 नवंबर को पोस्टमॉर्टम के बाद चारों मृतकों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हैरान करने वाला खुलासा हुआ है, जिसके मुताबिक चारों के शरीर पर गोली लगने के कुल 20 से 21 निशान पाए गए हैं। डॉक्टरों ने रिंकू के शरीर से 5, यश के शरीर से 4, हिमांशु के शरीर से 3 और विनीत के शरीर से 2 बुलेट निकाली हैं।

पुलिस जांच में सामने आया है कि ये सभी गोलियां 9 एमएम की हैं, जिनका इस्तेमाल सेमी-ऑटोमैटिक पिस्तौल, सबमशीन गन और पिस्टल-कैलिबर कार्बाइन में किया जाता है। घटनास्थल से अलग-अलग रंगों के खोल बरामद हुए हैं, जिससे साफ है कि शूटरों ने अलग-अलग तरह के आधुनिक हथियारों से फायरिंग की थी।

About the Author

Atal Hind
Atal Hind atalhind@gmail.com

49 Articles

अटल हिंद (Atal Hind) भारत और दुनिया भर की सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों को आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध एक अग्रणी डिजिटल समाचार प्लेटफ़ॉर्म है। हमारा उद्देश्य पाठकों को न केवल खबरों से अपडेट रखना है, बल्कि उन्हें देश-दुनिया में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों का सही और गहरा विश्लेषण प्रदान करना भी है।