Live-in Relationship Dispute: 5 माह की बेटी को लेकर SDM पहुंची महिला, लिव-इन साथी पर घर से निकालने का आरोप

हांसी। पांच माह की बेटी को गोद में लेकर मेरठ निवासी इंदु बुधवार को एसडीएम राजेश खोथ के पास मदद की गुहार लगाने पहुंचीं। उन्होंने उमरा निवासी अमन मलिक पर करीब आठ दिन पहले घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि वह अमन के साथ पिछले डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं।
 

<strong>हांसी।</strong> पांच माह की बेटी को गोद में लेकर मेरठ निवासी इंदु बुधवार को एसडीएम राजेश खोथ के पास मदद की गुहार लगाने पहुंचीं। उन्होंने उमरा निवासी अमन मलिक पर करीब आठ दिन पहले घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला का दावा है कि वह अमन के साथ पिछले डेढ़ साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं।

इंदु के अनुसार, अमन पहले सिरसा जिले के एक विधायक के यहां चालक के रूप में काम करता था। शिकायत सुनने के बाद एसडीएम ने महिला को हिसार स्थित वन स्टॉप सेंटर भेज दिया।

इंदु ने बताया कि अमन से उनकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। वह पहले से शादीशुदा थीं और उनका तलाक हो चुका था। उनके मुताबिक, परिवार में दूसरी शादी की बात चल रही थी, लेकिन अमन के कहने पर उन्होंने उसके साथ रहना शुरू कर दिया। इसी दौरान दोनों की एक बेटी हुई, जो अब पांच माह की है।

महिला का आरोप है कि घर से निकाले जाने के बाद वह बच्ची को लेकर परेशान हैं। वह सदर थाने और पुलिस अधीक्षक के पास भी शिकायत लेकर पहुंचीं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके बाद उन्होंने एसडीएम से मदद मांगी। अमन का पक्ष जानने के लिए संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन बात नहीं हो सकी।

<strong>किसी व्यक्ति को भेजकर अमन से बात करेगा प्रशासन</strong>

उमरा के सरपंच ने बताया कि उन्होंने दोनों पक्षों के बीच समझौता करवाने के कई प्रयास किए हैं। एसडीएम राजेश खोथ ने भी अमन से फोन पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं हुई।

एसडीएम ने बताया कि महिला को सहायता के लिए वन स्टाप सेंटर भेजा गया है। अब किसी व्यक्ति को अमन के पास भेजकर उससे संपर्क किया जाएगा, ताकि उसका पक्ष भी सामने आ सके और मामले का समाधान हो।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles