Yamunanagar News: 10 दिन तक रोशनदान में फंसा रहा 11 फीट लंबा अजगर, 45 किलो वजन देख उड़े होश! ऐसे हुआ रेस्क्यू

साढ़ौरा क्षेत्र के रसूलपुर गांव में खेतों के बीच बने एक बंद कमरे के रोशनदान में 11 फीट लंबा और करीब 45 किलो वजनी अजगर करीब 10 दिनों तक फंसा रहा। इसकी खबर मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर वहां पहुंची।
 

साढ़ौरा क्षेत्र के रसूलपुर गांव में खेतों के बीच बने एक बंद कमरे के रोशनदान में 11 फीट लंबा और करीब 45 किलो वजनी अजगर करीब 10 दिनों तक फंसा रहा। इसकी खबर मिलते ही वन्यजीव विभाग की टीम मौके पर वहां पहुंची। इस दौरान अजगर को बाहर निकालने की कोशिश में रोशनदान की लोहे की ग्रिल के नुकीले हिस्से उसके पेट में करीब तीन-तीन इंच तक अंदर घुस गए थे। जिसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल और काफी कमजोर हो गया। वहीं खेत मालिक गुरदीप ने बताया कि वह कई दिनों बाद खेत पहुंचे तो उन्होंने दरवाजे के ऊपर बने रोशनदान में अजगर को फंसा देखा। जिसकी जानकारी उन्होंने तुरंत वन्यजीव विभाग को दी। सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

वहीं रेस्क्यू अभियान का नेतृत्व कर रहे कर्मचारी मोहित ने बताया कि अजगर ग्रिल के बीच बुरी तरह फंस गया था और उसे बिना अतिरिक्त चोट पहुंचाए निकालना बेहद मुश्किल था। टीम ने छेनी और हथौड़े से रोशनदान का हिस्सा तोड़कर ग्रिल बाहर निकाली जब जाकर अजगर को निकाल पाए। जांच में पता चला कि ग्रिल के दो नुकीले हिस्से अजगर के शरीर और पेट में धंसे हुए थे। करीब 10 दिनों तक बिना भोजन-पानी मिलें और दर्द की वजह से में वह बेहद सुस्त हो चुका था। इस दौरान टीम ने ब्लेड से ग्रिल को सावधानी से काटा।

बता दें कि यह अभियान पांच घंटे से अधिक चला। तब जाकर अजगर को सुरक्षित मुक्त कराया गया। इसके बाद वन्यजीव विभाग की टीम ने उसे प्राथमिक उपचार दिया। वन्य प्राणी विभाग के जिला निरीक्षक लीलू राम ने बताया कि उपचार और स्वास्थ्य लाभ देने के बाद अजगर को उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ने के लिए कलेसर के जंगलों में ले जाया गया। समय पर सूचना और रेस्क्यू से उसकी जान बच गई।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles