डॉक्टर से कलेक्टर तक का सफर! पहली ही कोशिश में UPSC AIR 2 लाईं रेणु राज, जानें सफलता की कहानी

डॉक्टर से कलेक्टर तक का सफर! पहली ही कोशिश में UPSC AIR 2 लाईं रेणु राज, जानें सफलता की कहानी

डॉक्टर जब कलम थामता है, तो उसकी स्याही भी दवा बन सकती है – और यही कहानी है आईएएस अधिकारी रेणु राज की। मरीज की नब्ज थामने वाले हाथ जब जिले की फाइलों पर दस्तखत करने लगे, तो कहानी खास बन जाती है। डॉ. रेणु राज की कहानी भी कुछ ऐसी ही है। केरल के कोट्टयम से आने वाली रेणु राज ने गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की। लेकिन, एक डॉक्टर के तौर पर उन्हें महसूस हुआ कि वो केवल एक व्यक्ति का इलाज कर सकती हैं। अगर उन्हें पूरे सिस्टम को सुधारना है, तो उन्हें प्रशासन में उतरना होगा।

इसी सोच ने उन्हें यूपीएससी एग्जाम देने के लिए इंस्पायर किया और फिर रेणु राज ने 2014 की सिविल सेवा परीक्षा में अपने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया रैंक 2 हासिल कर अपनी मेहनत और लगन का लोहा मनवाया।

मरीजों के बीच जागा सपना

इंटर्नशिप के टाइम में रेणु रोज ऐसे मरीजों से मिलती थीं जो समाज के सबसे कमजोर तबके से आते थे। उनकी बीमारियों की जड़ कहीं ना कहीं गरीबी और बदहाल व्यवस्था में दिखती थी। यहां बात सिर्फ दवा की नहीं बल्कि असली इलाज व्यवस्था सुधारने में था। बस यहीं से सिविल सेवा का भाव जागा।

तैयारी का तरीका

रेणु ने सालों तक पढ़ाई नहीं कि बल्कि उन्होंने करीब एक साल गंभीर तैयारी की। काम के साथ रोज तीन से छह घंटे पढ़ाई करती थी। छुट्टी के दिन और परीक्षा के पास यह वक्त बढ़ाकर दस से बारह घंटे तक पहुंच गया। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने नींद से कोई समझौता नहीं किया। सात घंटे की नींद और सही वक्त पर खाना उनके लिए जरूरी था। क्योंकि डॉक्टर होने के नाते वे जानती थीं कि थका दिमाग कुछ याद नहीं रख पाता। इसिलिए वह साथ में इस बात का भी भरपूर ख्याल रखती थी।

मेडिकल नहीं मलयालम साहित्य

अधिकत्तर डॉक्टर मेडिकल साइंस को आप्शन सब्जेक्ट बनाते हैं। वहीं रेणु ने मलयालम साहित्य का चुनाव किया। उन्हें अपनी मातृभाषा से बेहद लगाव था। साहित्य पढ़ना उनके लिए तकनीकी विषयों के बीच एक सुकून भरा ठहराव था। प्रशासनिक सेवा के लिए यह फैसला उनके काम भी आया।

मुन्नार में सख्त फैसले

बता दें कि ट्रेनिंग के बाद रेणु थ्रिसूर में सब कलेक्टर रहीं है इसके बाद वे देवीकुलम की पहली महिला सब कलेक्टर बनीं। यह इलाका मुन्नार से जुड़ा हुआ है। यहां जमीन के मामले हमेशा उलझे रहते हैं। मुन्नार में अवैध निर्माण और कब्जों के खिलाफ उनकी कार्रवाई खूब चर्चित हुई। जिसको लेकर स्थानीय नेताओं से भी टकराव हुआ। फिर भी वे अपने काम पर टिकी रहीं। मार्च 2022 में उन्होंने आलप्पुझा की 53वीं जिला कलेक्टर के रूप में भार संभाला। यह उनकी पहली कलेक्टर पोस्टिंग थी।

किया हार्वर्ड तक का सफर

बता दें कि रेणु अब फुलब्राइट नेहरू मास्टर्स फेलो हैं। वे हार्वर्ड में पब्लिक हेल्थ में मास्टर्स की हुई हैं। उनका मकसद प्रशासन और मेडिसिन के अनुभव को जोड़ना है। वे चाहती हैं कि स्वास्थ्य सेवाएं ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें। इससे पहले वे केरल के अनुसूचित जनजाति विकास विभाग की निदेशक थीं। वहां उन्होंने हजारों आदिवासी बस्तियों के कल्याण कार्यक्रम देखें है।

उम्मीदवारों के लिए सीख

वहीं एक इंटरव्यू में रेणु ने बताया कि पहली सीख है कि अपना लक्ष्य साफ रखें। जिसे पता हो कि वह अफसर क्यों बनना चाहता है उसे लंबी रातें भारी नहीं लगतीं। दूसरी सीख है कि विषय वही चुनें जो पढ़ने में मन लगे। जरूरी नहीं कि वही चुना जाए जो ग्रेजुएशन में था। तीसरी सीख है कि नींद और सेहत को नजरअंदाज न करें। थका शरीर लंबी दौड़ नहीं जीतता। चौथी सीख है कि पढ़ाई के साथ लिखने का रोज अभ्यास करें। मेंस में यही अंतर पैदा करता है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles