विश्व हिंदी परिषद ने संगठन का विस्तार, विकास बिश्नोई को मिली बड़ी जिम्मेदारी

 
dfadsf

 

विश्व हिंदी परिषद ने संगठन के विस्तार और हिंदी के प्रचार-प्रसार को गति देने के उद्देश्य से युवा लेखक एवं कहानीकार विकास बिश्नोई को विश्व हिंदी परिषद-शाखा हरियाणा का कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया है। यह मनोनयन एक वर्ष के लिए किया गया है।


परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार द्वारा जारी मनोनयन पत्र में विकास बिश्नोई को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया गया है कि उनके आत्मिक सहयोग और समर्पित योगदान से परिषद अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होगी।
उल्लेखनीय है कि विश्व हिंदी परिषद हिंदी के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ भारतीय भाषाओं के समन्वय से हिंदी को विश्वभाषा के रूप में स्थापित करने और राष्ट्रभाषा के लक्ष्य को आगे बढ़ाने के लिए कार्यरत संस्था है।

About the Author

Atal Hind
Atal Hind atalhind@gmail.com

17 Articles