Gold Rate Today: सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर! 1.25 लाख के करीब पहुंचा 24 कैरेट गोल्ड, जानें 22 और 18 कैरेट के ताजा भाव

Gold Price Today in India, 22 November 2026: देश में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है और हाल के दिनों में इसके भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चूंकि आज रविवार होने के कारण वायदा और सर्राफा बाजार बंद हैं, इसलिए पिछले कारोबारी दिन के भाव ही मान्य हैं।
 

<strong>Gold Price Today in India, 22 November 2026:</strong> देश में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का दौर जारी है और हाल के दिनों में इसके भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। चूंकि आज रविवार होने के कारण वायदा और सर्राफा बाजार बंद हैं, इसलिए पिछले कारोबारी दिन के भाव ही मान्य हैं। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव लुढ़ककर 1,21,949 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जो इससे पिछले सत्र में 1,27,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

बुलियंस डॉट को डॉट इन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम 1,22,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,539.00 डॉलर प्रति औंस दर्ज की गई। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के अनुसार, 24 कैरेट सोना 1,23,584 रुपये, 23 कैरेट सोना 1,23,089 रुपये, 22 कैरेट सोना 1,13,203 रुपये, 18 कैरेट सोना 92,688 रुपये और 14 कैरेट सोना 72,297 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है।

वहीं, दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत टूटकर 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गई है। उधर, गुडरिटर्न्स (Goodreturns) के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,25,720 रुपये, 22 कैरेट का 1,15,250 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 94,330 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। आइए जानते हैं आपके शहर में कैरेट के हिसाब से सोने के ताजा रेट क्या हैं।

देश के शहरों में 24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर 24 कैरेट सोना (10 ग्राम) 22 कैरेट सोना (10 ग्राम) 18 कैरेट सोना (10 ग्राम) दिल्ली ₹125230 ₹114800 ₹93960 कोलकाता ₹125080 ₹114650 ₹93810 मुंबई ₹125080 ₹114650 ₹93810 चेन्नई ₹125080 ₹114650 ₹93300 जयपुर ₹125230 ₹114800 ₹93960 लखनऊ ₹125230 ₹114800 ₹93960 मेरठ ₹125230 ₹114800 ₹93960 अलीगढ़ ₹125230 ₹114800 ₹93960 मुरादाबाद ₹125230 ₹114800 ₹93960 मिर्जापुर ₹125230 ₹114800 ₹93960 झांसी ₹125230 ₹114800 ₹93960 मथुरा ₹125230 ₹114800 ₹93960 गोरखपुर ₹125230 ₹114800 ₹93960 बरेली ₹125230 ₹114800 ₹93960 प्रयागराज ₹125230 ₹114800 ₹93960 गाजियाबाद ₹125230 ₹114800 ₹93960 नोएडा ₹125230 ₹114800 ₹93960 गुरुग्राम ₹125230 ₹114800 ₹93960 चंडीगढ़ ₹125230 ₹114800 ₹93960 बैंगलोर ₹125080 ₹114650 ₹93810 हैदराबाद ₹125080 ₹114650 ₹93810 केरल ₹125080 ₹114650 ₹93810 पुणे ₹125080 ₹114650 ₹93810 पिछले दिन क्या रहा सोने का भाव? सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला शुक्रवार को भी जारी रहा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 5,200 रुपये लुढ़ककर 1,29,300 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी कर सहित) पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,34,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस तरह सोने की कीमतों में लगातार नौवें कारोबारी सत्र में गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू बाजार के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव बना हुआ है। वैश्विक बाजार में हाजिर सोना 38.99 डॉलर यानी 1.08 प्रतिशत गिरकर 3,586.32 डॉलर प्रति औंस रह गया। लगातार बिकवाली और निवेशकों की ओर से निवेश निकालने के चलते सोने की कीमत सितंबर 2025 के बाद के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई। बाजार विश्लेषकों के मुताबिक, सोने में जारी गिरावट से निवेशकों की धारणा कमजोर हुई है और फिलहाल बिकवाली का दबाव कम होता नजर नहीं आ रहा है।

<strong>पिछले दिन सोने का वायदा भाव क्या रहा?</strong>

कमजोर हाजिर मांग के चलते शुक्रवार को वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोने का कॉन्ट्रैक्ट 4,683 रुपये यानी 3.67 प्रतिशत टूटकर 1,22,769 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय वायदा बाजार में भी सोने की कीमतों में कमजोरी रही। न्यूयॉर्क में सोने का वायदा भाव 3.53 प्रतिशत गिरकर 3,555.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, हाजिर बाजार में मांग कमजोर रहने और लगातार बिकवाली के कारण सोने की कीमतों में गिरावट बढ़ी है। पिछले कई कारोबारी सत्रों से जारी कमजोरी ने निवेशकों के भरोसे को भी प्रभावित किया है।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles