Budget SUV का बड़ा धमाका! 5.80 लाख में 27 kmpl माइलेज, सनरूफ और 6 एयरबैग्स जैसे फीचर्स से जीतेगी दिल
आज के समय में देश के ऑटोमोबाइल बाजार में 10 लाख रुपये से कम बजट में कई बेहतरीन 5-सीटर गाड़ियां उपलब्ध हैं। ये कारें भले ही किफायती हों, लेकिन फीचर्स के मामले में इनमें कोई समझौता नहीं किया जाता। सनरूफ, बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और छह एयरबैग जैसे प्रीमियम फीचर्स, जो पहले केवल महंगी गाड़ियों में ही मिलते थे, अब कम बजट वाली कारों में भी आसानी से मिल जाते हैं। ऐसी ही एक पैसा वसूल 5-सीटर कार की कीमत महज 5.80 लाख रुपये से शुरू होती है।
यहां बात हो रही है Hyundai Exter की। यह कार अपने पेट्रोल मॉडल में दमदार परफॉर्मेंस तो देती ही है, साथ ही कंपनी का दावा है कि CNG मोड पर चलने के दौरान यह 27 किमी से ज्यादा का माइलेज भी देती है।
Hyundai Exter: दमदार इंजन और माइलेज का कॉम्बो इस कॉम्पैक्ट माइक्रो-SUV में 1.2-लीटर का 4-सिलेंडर Kappa पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 82 से 83 bhp की पावर और 113.8 Nm तक का टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा, कम खर्च में सफर करने वालों के लिए इसमें 1.2L बाय-फ्यूल Kappa पेट्रोल + CNG इंजन का विकल्प भी मिलता है, जो 69 PS की पावर और 95.2 Nm का टॉर्क पैदा करता है। CNG वेरिएंट के चुनिंदा मॉडल्स में कंपनी की नई 'Hy-CNG Duo' डुअल-सिलेंडर तकनीक भी दी गई है, जिससे बूट स्पेस में सामान रखने के लिए अच्छी जगह बच जाती है।
गियरबॉक्स की बात करें तो Hyundai Exter Facelift में 5-स्पीड मैनुअल और 'Smart Auto' AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है। स्पोर्टी ड्राइविंग के शौकीनों के लिए इसके कुछ सेलेक्टेड वेरिएंट्स में पैडल शिफ्टर्स भी दिए गए हैं। इस कार में 37 लीटर का पेट्रोल टैंक और 60 लीटर की क्षमता वाला CNG टैंक मिलता है। कंपनी के अनुसार, माइलेज के मामले भी ये कार बढ़िया है। इसके पेट्रोल वर्जन में 19.2 से 19.4 kmpl और CNG वेरिएंट में 27.1 km/kg तक का बंपर माइलेज मिल जाता है। Hyundai Exter: साइज और केबिन का कम्फर्ट साइज की बात करें तो ये कार दिखने में काफी मस्कुलर और ऊंची लगती है, जिसकी लंबाई 3,830 mm, चौड़ाई 1,723 mm और ऊंचाई 1,643 mm रखी गई है। इसके साथ ही इसमें 2,450 mm का व्हीलबेस मिलता है जो केबिन के अंदर पांच लोगों के बैठने के लिए काफी आरामदायक लेगरूम और स्पेस देता है। सामान रखने के लिए इसके पेट्रोल वेरिएंट्स में 391 लीटर का बूट स्पेस मिलता है, जबकि सीएनजी मॉडल में ये स्पेस 225 लीटर का रह जाता है।
सफर को आरामदायक बनाने के लिए इसके फ्रंट में McPherson strut सस्पेंशन और रियर में coupled torsion beam axle सस्पेंशन दिया गया है। ब्रेकिंग सिस्टम को सुरक्षित रखने के लिए इसके अगले पहियों में डिस्क ब्रेक्स और पिछले पहियों में ड्रम ब्रेक्स का इस्तेमाल किया गया है। Hyundai Exter: सेफ्टी और हाई-टेक फीचर्स की भरमार सुरक्षा के लिहाज से हुंडई ने इस बजट कार को काफी मजबूत बनाया है। इसमें छह एयरबैग्स स्टैंडर्ड तौर पर यानी बेस मॉडल से ही दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही कार में ABS के साथ EBD, ESC, VSM, हिल स्टार्ट असिस्ट कंट्रोल, ISOFIX चाइल्ड माउंट्स और रियर पार्किंग सेंसर्स मिलते हैं। इसके टॉप वेरिएंट्स में अतिरिक्त सुरक्षा के लिए रियर पार्किंग कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और आगे-पीछे का दृश्य रिकॉर्ड करने वाला डुअल-डैशकैम भी दिया गया है।
केबिन के भीतर मॉडर्न डैशबोर्ड मिलता है। इसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट के साथ 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Bluelink कनेक्टेड कार फीचर्स, इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जर और पीछे बैठने वालों की सुविधा के लिए रियर AC वेंट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो सफर को आरामदायक बनाते हैं।
