Jio 98 Days Plan: रोजाना 2GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और JioHotstar का भी मिलेगा फायदा!

Jio 98 Days Plan: अगर आप भी टेलीकॉम कंपनी Jio का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और लंबी वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं, तो कंपनी आपके लिए 999 रुपये का खास प्लान लेकर आई है। वैसे तो कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करती है, लेकिन इस प्लान में डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ OTT और अन्य सब्सक्रिप्शन का फायदा भी मिल रहा है।
 

<strong>Jio 98 Days Plan: </strong>अगर आप भी टेलीकॉम कंपनी Jio का सिम इस्तेमाल कर रहे हैं और लंबी वैलिडिटी वाला प्रीपेड प्लान तलाश रहे हैं, तो कंपनी आपके लिए 999 रुपये का खास प्लान लेकर आई है। वैसे तो कंपनी अपने ग्राहकों के लिए कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश करती है, लेकिन इस प्लान में डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ OTT और अन्य सब्सक्रिप्शन का फायदा भी मिल रहा है।

कंपनी के ₹999 वाले प्रीपेड प्लान में JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन और Canva Pro Lite का 12 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। इसके साथ ही ग्राहकों को JioAICloud पर 50GB फ्री क्लाउड स्टोरेज की सुविधा भी मिल रही है। Jio के ₹999 वाले प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स Jio के ₹999 वाले रिचार्ज प्लान में आपको 98 दिनों की वैलिडिटी मिलेगी, जिसके साथ रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा दिया जाएगा। इस हिसाब से पूरी वैलिडिटी के दौरान कुल 196GB डेटा मिलता है। रोजाना की डेटा लिमिट समाप्त होने के बाद इंटरनेट स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। हालांकि, पात्र यूजर्स को इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का लाभ भी मिलेगा।

कॉलिंग की बात करें तो इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी शामिल है, यानी यूजर्स को डेटा के साथ कॉलिंग और मैसेजिंग के लिए अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत नहीं होगी।JioHotstar और Canva Pro Lite का फ्री सब्सक्रिप्शन

प्लान में सबसे खास इसके साथ मिलने वाले फ्री डिजिटल सब्सक्रिप्शन हैं। प्लान में ग्राहकों को JioHotstar का मोबाइल सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। इससे आप प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कंटेंट देख सकते हैं। साथ ही प्लान में JioAICloud पर 50GB फ्री स्टोरेज मिल रहा है।

कंपनी प्लान के साथ 12 महीने का Canva Pro Lite भी फ्री दे रही है, जिसकी कीमत 1,590 रुपये बताई गई है। इसकी हेल्प से यूजर्स Canva के जरिए डिजाइन और क्रिएटिव कंटेंट तैयार करने के लिए मिलने वाले एक्स्ट्रा टूल्स का यूज कर पाएंगे।

About the Author

Renu Sharma
Renu Sharma

9447 Articles