Jio का धमाकेदार 3 साल वाला 5G प्लान लॉन्च, फ्री कॉलिंग-डेटा के साथ मिलेगा JioHotstar और Hollywood का मजा!

Jio का धमाकेदार 3 साल वाला 5G प्लान लॉन्च, फ्री कॉलिंग-डेटा के साथ मिलेगा JioHotstar और Hollywood का मजा!
 

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने ग्राहकों के लिए एक नया लॉन्ग-टर्म प्रीपेड प्लान पेश किया है। तीन साल की लंबी वैलिडिटी के साथ आने वाला यह रिचार्ज कंपनी के मौजूदा एनुअल प्लान का ही एक विस्तार (एक्सटेंशन) है। इस तीन वर्षीय प्लान की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और हाई-स्पीड डेटा के साथ-साथ क्लाउड स्टोरेज व कई डिजिटल सब्सक्रिप्शन का लाभ भी दिया जा रहा है।

<strong>Jio का तीन साल वाला प्लान</strong>

जियो के इस वाले प्लान की वैलिडिटी तीन साल की है। यानी अब तीन साल तक यूजर्स बिना किसी रुकावट के जियो की सर्विस का आनंद ले सकते है। अब उन्हें बार-बार रिचार्ज नहीं करवाना पड़ेगा।

इस प्लान के साथ यूजर्स को अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग का बेनिफिट मिलता है, जो सभी नेटवर्क पर काम करता है।

जियो के प्लान के साथ ग्राहकों को हर दिन 2.5 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता है। यानी कुल तीन साल के लिए ग्राहकों को 2,737.5 जीबी डेटा मिलेगा। हालांकि, डेली डेटा लिमिट खत्म होने पर स्पीड घटकर 64 Kbps हो जाएगी।

यह प्लान अनलिमिटेड 5G के साथ आता है। यानी अगर जियो यूजर्स 5G कवरेज एरिया में हैं तो वे अनलिमिटेड डेटा इस्तेमाल कर सकते हैं।

जियो के तीन साल वाले इस प्लान में डेली 100 SMS मिलते हैं।

<strong>सब्सक्रिप्शन बेनिफिट</strong>

बता दें कि रिलायंस जियो के इस प्लान में यूजर्स को सिर्फ टेलीकॉम्युनिकेशन सर्विस का बेनिफिट नहीं मिलता है। इस प्लान के साथ यूजर्स को एंटरटेनमेंट, डिजाइन सॉफ्टवेयर और क्लाउड इंफ्रास्टेक्चर जैसे सर्विसेस का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।

जियो यूजर्स को इस प्लान के में JioHotstar Mobile + Hollywood का सब्सक्रिप्शन मिलता है। जैसे कि नाम से पता चल रहा है जियो हॉटस्टार का यह सब्सक्रिप्शन मोबाइल ओनली है, जिसे यूजर्स फोन में एक्सेस कर पाएंगे। इसके साथ ही यूजर्स हॉटस्टार ऑरिजनल और हॉलीवुड कंटेंट भी देख पाएंगे। इसके लिए यूजर्स को जियो के रजिस्टर मोबाइल नंबर से हॉटस्टार में लॉगइन करना होगा।

इस प्लान के साथ Canva Pro Lite के 12-महीने का सब्सक्रिप्शन भी मिलता है। कंपनी प्लान के साथ JioAICloud के 50 GB क्लाउड स्टोरेज भी ऑफर कर रही है। इसके साथ ही जियो यूजर्स को लाइन टीवी चैनल के लिए JioTV एप का एक्सेस भी कंपनी ऑफर कर रही है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles