Oppo 5G Smartphone: 8000mAh बैटरी और 1.5K OLED डिस्प्ले के साथ लॉन्च होंगे 2 नए फोन!
Oppo 5G Smartphone: स्मार्टफोन निर्माता कंपनी OPPO अपनी नई OPPO Reno 17 5G सीरीज पेश करने जा रही है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। चीन में 16 नवंबर को आयोजित एक इवेंट के दौरान यह नई सीरीज लॉन्च की जाएगी।
इस सीरीज के तहत दो नए 5G स्मार्टफोन पेश किए जाएंगे—OPPO Reno 17 और OPPO Reno 17 Pro।
टैबलेट और स्मार्टवॉच भी होंगे लॉन्च
कंपनी इस लॉन्च इवेंट में सिर्फ स्मार्टफोन ही नहीं, बल्कि OPPO Pad Air 6 टैबलेट और OPPO Watch 5 स्मार्टवॉच भी मार्केट में उतारेगी। लॉन्च से पहले ही दोनों स्मार्टफोन्स की प्री-बुकिंग शुरू कर दी गई है।
OPPO Reno 17 और Reno 17 Pro का डिजाइन
सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो OPPO Reno 17 को Encounter Cat, Ice Moon White और Cocoa Brown कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। जबकि सीरीज के Reno 17 Pro को Encounter Cat, First Snow White और Cocoa Brown कलर में पेश किया जाएगा। Encounter Cat कलर में लाइट ब्लू फिनिश के साथ बैक पैनल पर बिल्ली की उभरी हुई डिजाइन मिलेगी।
जबकि फोन के Ice Moon White वेरिएंट के बैक पैनल पर वेव यानी लहरों जैसा टेक्सचर मिलेगा। दूसरी तरफ Cocoa Brown में मैट फिनिश मिलने वाली है। जबकि Reno 17 Pro के First Snow White वेरिएंट में क्लीन और स्मूद व्हाइट डिजाइन मिलेगा।
OPPO Reno 17 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक OPPO Reno 17 में 6.59 इंच की OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है, जो 1.5K रेजोल्यूशन ऑफर करेगी। जबकि परफॉर्मेंस के लिए फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 7 Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही फोन में 8,000mAh की बड़ी बैटरी भी मिलने की उम्मीद है।
OPPO Reno 17 Pro के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
दूसरी तरफ सीरीज के OPPO Reno 17 Pro में 6.32 इंच की 1.5K OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। फोन में MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट देखने को मिल सकता है। डिवाइस में 7,200mAh की बैटरी मिल सकती है।
सीरीज के इन दोनों डिवाइस में 8GB RAM + 256GB, 12GB RAM + 256GB और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट मिल सकते हैं। हालांकि, इन स्पेसिफिकेशन्स को कंपनी ने कन्फर्म नहीं किया है।