Oppo का 200MP कैमरा वाला Pocket Gimbal फोन होगा लॉन्च, बड़ी बैटरी और Snapdragon चिपसेट से मचेगा धमाल!
ओप्पो (Oppo) ने कुछ ही दिनों पहले अपनी फ्लैगशिप 'Find X10' सीरीज लॉन्च की है, और अब कंपनी बाजार में कुछ नए एक्सेसरीज व इनोवेटिव डिवाइसेस उतारने की तैयारी कर रही है। हालांकि, ओप्पो के ये आगामी प्रोडक्ट्स भारतीय बाजार में दस्तक देंगे या नहीं, इसे लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
मशहूर टिपस्टर 'डिजिटल चैट स्टेशन' (Digital Chat Station) ने दावा किया है कि ओप्पो जल्द ही अपना एक नया पॉकेट गिंबल कैमरा पेश कर सकता है। इसके साथ ही, कंपनी एक वाइड-स्क्रीन फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की योजना पर भी काम कर रही है। फिलहाल, ओप्पो की ओर से इन प्रोडक्ट्स को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
<strong>Oppo लॉन्च करेगा पॉकेट गिंबल कैमरा</strong>
GSMArena के अनुसार, डिजिटल चैट स्टेशन (DCS) ने जानकारी देते हुए बताया कि ओप्पो का गिंबल कैमरा इस साल के अंत तक लॉन्च किए जानें की संभावना है। इस गिंबल कैमरा में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा, जो 1/1.12-इंच Sony LYT-901 Hasselblad कैमरा होगा। ओप्पो के इस गिंबल कैमरा की सीधी टक्कर DJI और Insta360 पर होगा। इस गिंबल कैमरा को Fuyao नाम से मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें Snapdragon 8 series चिपसेट मिल सकता है, जो 3nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर बना है।
<strong>Oppo भी लाएगा वाइड स्क्रीन बार फोन</strong>
DCS की मानें तो ओप्पो इन दिनों तेजी से स्ट्रेट बार फोन की भी तैयारी कर रहा है। यह फोन मीडियाटेक के फ्लैगशिप Dimensity 9000 सीरीज प्रोसेसर, 6.35-इंच OLED स्क्रीन (16:9 आस्पेक्ट रेश्यो) और नैरो बैजल (लो-इंजेक्शन प्रेशर ओवरमॉल्डिंग (LIPO) टेक्नोलॉजी से लैस होगा। फोन में 8,000mAh बैटरी और 200MP प्राइमरी कैमरा के साथ आएगा। प्राइमरी कैमरा के साथ फोन में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड और 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा सेंसर होगा।
<strong>Oppo वाइड स्क्रीन फोल्डेबल फोन</strong>
टिपस्टर का तो ये भी कहना है कि कंपनी वाइड फोल्डेबल फोन लॉन्च करने वाला है। इस फोन में फ्लैगशिप 2nm Snapdragon चिप दिया जा सकता है। संभव है कि यह क्वालकॉम का 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट हो सकता है। DCS का कहना है कि इस फोन में 200 मेगापिक्सल का गिंबल इमेजिंग कैमरा दिया जा सकता है।
Oppo का यह फोन Reno X के नाम से लाया जा सकता है। इसके साथ ही संभव है कि फोन में Find N7 दिया जा सकता है। ओप्पो के अपकमिंग फोन की लॉन्चिंग को लेकर कुछ भी जानकारी ऑफिशियल नहीं है। ऐसे में इन रिपोर्ट्स पर पूरी तरह विश्वास नहीं किया जा सकता है।
