Snapdragon 5G Smartphones: दमदार प्रोसेसर, 1.72 इंच की दूसरी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाले 3 नए फोन जल्द होंगे लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HONOR जल्द ही अपनी नई HONOR 700 5G सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने चीन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन अपकमिंग डिवाइसेस की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है।
 

<strong>HONOR 700 5G सीरीज लॉन्च:</strong> स्मार्टफोन निर्माता कंपनी HONOR जल्द ही अपनी नई HONOR 700 5G सीरीज लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने चीन में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर इन अपकमिंग डिवाइसेस की प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस नई सीरीज को पिछली HONOR 600 सीरीज के सक्सेसर के रूप में लाया जा रहा है।

माना जा रहा है कि इस सीरीज के तहत तीन स्मार्टफोन—HONOR 700, HONOR 700 Pro और HONOR 700S पेश किए जा सकते हैं।

इस सीरीज की सबसे बड़ी खासियत तीनों स्मार्टफोन्स के बैक पैनल पर मिलने वाली सेकेंडरी डिस्प्ले होगी। रियर पैनल पर मौजूद इस डिस्प्ले की मदद से यूजर्स आसानी से सेल्फी ले सकेंगे और बिना फोन अनलॉक किए नोटिफिकेशन भी देख पाएंगे। इसके अलावा, नई सीरीज में पावरफुल स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, दमदार बैटरी और अपग्रैडेड कैमरा सेटअप मिलने की उम्मीद है।

<strong>HONOR 700 सीरीज में दूसरी डिस्प्ले</strong>

HONOR 700 सीरीज की स्पेशलाइज होगा इसका डिजाइन, जिसमें डुअल डिस्प्ले मिलने वाली है। रिपोर्ट्स की मानें तो कंपनी फोन के रियर पैनल पर लगभग 1.72 इंच की सेकेंडरी डिस्प्ले दे सकती है। इस डिस्प्ले की हेल्प से यूजर्स रियर कैमरे से सेल्फी ले पाएंगे। साथ ही इस छोटी डिस्प्ले पर नोटिफिकेशन और दूसरी जरूरी डिटेल्स भी दिखाई देंगी। वैसे कंपनी ने अभी इस डिस्प्ले के साइज और फीचर्स का खुलासा नहीं किया है।

<strong>दमदार स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और बड़ी बैटरी</strong>

रिपोर्ट्स के मुताबिक HONOR 700 सीरीज में स्नैपड्रैगन 8 सीरीज के पावरफुल चिपसेट मिलने की संभावना है। मशहूर टिप्स्टर Digital Chat Station का कहना है कि इस सीरीज में दो स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट का इस्तेमाल हो सकता है। हालांकि ये क्लियर नहीं है कि किस मॉडल में कौन-सा प्रोसेसर मिलने वाला है।

कंपनी नई सीरीज में बड़ी बैटरी भी ऑफर कर सकती है। जबकि फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में बेहतर कैमरा हार्डवेयर और पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इससे यूजर्स को बेहतर जूम फोटोग्राफी का एक्सपीरियंस मिलेगा।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles