Wired Earphones की फिर हुई जबरदस्त वापसी! जानिए क्यों लोग छोड़ रहे हैं महंगे Bluetooth Earbuds

कुछ साल पहले तक मोबाइल यूजर्स कॉलिंग या म्यूजिक सुनने के लिए मुख्य रूप से वायर्ड ईयरफोन (Wire Earphones) का ही इस्तेमाल करते थे। इसके बाद वायरलेस ईयरबड्स का दौर आया, जो इतने लोकप्रिय हुए कि एक समय ऐसा लगा मानो वायर्ड ईयरफोन बाजार से पूरी तरह गायब ही हो चुके हैं। लेकिन वक्त ने एक बार फिर करवट ली है और अब लोग दोबारा वायर्ड ईयरफोन की तरफ लौटने लगे हैं।
 

कुछ साल पहले तक मोबाइल यूजर्स कॉलिंग या म्यूजिक सुनने के लिए मुख्य रूप से वायर्ड ईयरफोन (Wire Earphones) का ही इस्तेमाल करते थे। इसके बाद वायरलेस ईयरबड्स का दौर आया, जो इतने लोकप्रिय हुए कि एक समय ऐसा लगा मानो वायर्ड ईयरफोन बाजार से पूरी तरह गायब ही हो चुके हैं। लेकिन वक्त ने एक बार फिर करवट ली है और अब लोग दोबारा वायर्ड ईयरफोन की तरफ लौटने लगे हैं।

भले ही वायरलेस ईयरबड्स उपयोग करने में बेहद सुविधाजनक होते हैं, लेकिन उन्हें हमेशा चार्ज रखना एक बड़ी चुनौती साबित होता है। कई बार जरूरी कॉल या गाने सुनने के दौरान अचानक बैटरी खत्म हो जाने की समस्या खड़ी हो जाती है। इसके विपरीत, वायर्ड ईयरफोन में ऐसी किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता। न तो बैटरी डिस्चार्ज होने का झंझट और न ही बार-बार चार्ज करने की टेंशन; इन्हें बस सीधे डिवाइस से कनेक्ट कीजिए और बेफिक्र होकर इस्तेमाल कीजिए।

<strong>कम कीमत भी बड़ी वजह</strong>

देखिए वायर वाले ईयरफोन्स को लोगों द्वारा पसंद करने की एक प्रमुख वजह इनकी कम कीमत भी है। कम बजट में भी अच्छे ईयरफोन मिल जाते हैं। दूसरी ओर, अच्छी क्वालिटी के वायरलेस ईयरबड्स के लिए यूजर्स को ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। ऐसे में कम कीमत में म्यूजिक और कॉलिंग के लिए हैंड्सफ्री खोज रहे हैं तो वायर वाले ईयरफोन ज्यादा बेहतर ऑप्शन हैं।

इसके साथ ही वायरलेस ईयरबड्स में कई बार ब्लूटूथ कनेक्शन ब्रेक होने पर ये फोन से डिस्कनेक्ट हो जाते हैं, जिससे यूजर्स को काफी परेशानी होती है। इस तरह की समस्या वायर ईयरफोन में देखने को नहीं मिलती है। इसके साथ ही बैटरी और चार्जिंग की समस्या भी वायरलेस ईयरबड्स में ही होती है।

<strong>गेमिंग और वीडियो देखने वालों को भी पसंद</strong>

वहीं गेमिंग के शौकीन और ओटीटी पर फिल्में और वेब सीरीज देखने वाले यूजर्स के लिए भी वायर वाले ईयरफोन बेस्ट विकल्प हैं। वायरलेस ईयरबड्स में अक्सर लेटेंसी की परेशानी देखने को मिलती है। कई बार ऐसा होता है कि वायरलेस ईयरबड्स में वीडियो या गेमिंग के दौरान आवाज देर में आती है, जिससे एक्सपीरियंस काफी खराब हो जाता है। वायर वाले ईयरफोन में साउंड सीधे कनेक्शन के जरिए ट्रांसफर होती है, जिससे ऐसी दिक्कत नहीं होती है।

<strong>सेल रिपोर्ट्स सामने आया नया ट्रेंड</strong>

ऐसा बिलकुल नहीं है कि वायरलेस ईयरबड्स की मांग पूरी तरह से खत्म हो गई है। खत्म हो रही है। वायर वाले ईयरफोन की बढ़ती मांग सेल डेटा में देखने को मिल रही है। मार्केट रिसर्च फर्म Circana की मानें तो, 2025 में वायर वाले ईयरफोन की बिक्री में 3% की बढ़ोतरी देखने को मिली थी। पिछले पांच साल में इनमें गिरावट देखने को मिली थी। वहीं, 2026 में वायर वाले ईयरफोन की मांग 20 प्रतिशत तक बढ़ी है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles