Xiaomi के नए Transparent Earbuds लॉन्च, Hi-Res Audio और Apple Find My सपोर्ट के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Xiaomi ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ कई अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं, जिनमें Xiaomi Clip Buds प्रमुख हैं। प्रीमियम सेगमेंट में पेश किए गए इन ईयरबड्स का डिजाइन पारंपरिक बड्स से काफी अलग है और ये आधुनिक क्लिप-ऑन स्टाइल में आते हैं। इनमें Hi-Res वायरलेस ऑडियो, लंबी बैटरी लाइफ और Apple Find My जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं।
 

Xiaomi ने हाल ही में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के साथ कई अन्य प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए हैं, जिनमें Xiaomi Clip Buds प्रमुख हैं। प्रीमियम सेगमेंट में पेश किए गए इन ईयरबड्स का डिजाइन पारंपरिक बड्स से काफी अलग है और ये आधुनिक क्लिप-ऑन स्टाइल में आते हैं। इनमें Hi-Res वायरलेस ऑडियो, लंबी बैटरी लाइफ और Apple Find My जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं।

<strong>Xiaomi Clip Buds की कीमत और उपलब्धता</strong>

कीमत की बात करें तो यूरोपीय बाजार में Xiaomi Clip को 150 यूरो (करीब 15,000 रुपये) में उतारा गया है, जबकि चीन में इनकी कीमत 849 युआन (लगभग 12,000 रुपये) रखी गई है। कंपनी ने इन्हें चार आकर्षक रंगों— Graphite Black, Pearl White, Sand Gold और Frost Purple—में पेश किया है। हालांकि, कंपनी की ओर से अभी इनकी आधिकारिक सेल डेट की घोषणा नहीं की गई है।

<strong>Xiaomi Clip Buds के स्पेसिफिकेशन्स</strong>

सबसे पहले डिजाइन की बात करें तो Xiaomi Clip Buds में ओपन-ईयर क्लिप-ऑन डिजाइन मिल रहा है। ट्रांसपेरेंट लूक में एक्सपोज्ड ड्राइवर्स मिल रहे हैं। कंपनी ने बेहतर फिटिंग के लिए शेप मेमोरी अलॉय का भी यूज किया है। हर ईयरबड का वजन सिर्फ 5.5 ग्राम है। साथ ही इन बड्स में IP57 रेटिंग मिल रही है, जिससे ये धूल और पानी से सेफ रहते हैं। बड्स के चार्जिंग केस पर वीगन लेदर फिनिश मिल रही है।

ऑडियो की बात करें तो इनमें 11mm ड्राइवर्स मिल रहे हैं, जो 20Hz से 48kHz तक की फ्रीक्वेंसी रेंज ऑफर कर रहे हैं। बड्स में LHDC जैसे Hi-Res वायरलेस ऑडियो कोडेक सपोर्ट भी मिल रहा है। जबकि कॉलिंग के लिए इनमें चार माइक्रोफोन मिल रहे हैं। खास बात ये है कि बड्स में VPU बोन कंडक्शन माइक्रोफोन भी मिल रहा है, जो आसपास के शोर के बजाय हड्डियों के कंपन के जरिए आवाज पहचानने में हेल्प करता है।

<strong>Xiaomi Clip Buds की बैटरी और कनेक्टिविटी</strong>

बैटरी बैकअप के मामले में भी Xiaomi Clip Buds अच्छे लग रहे हैं जहां एक बार चार्ज करने पर 9 घंटे तक का बैकअप मिल सकता है। वहीं, चार्जिंग केस के साथ इनकी कुल बैटरी लाइफ 38 घंटे तक जा सकती है। बड्स में Apple Find My नेटवर्क का सपोर्ट भी मिल रहा है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles