चॉकलेट नहीं मिली तो फैला दी झूठी पांच सितारा होटल, द लीला में बम की सूचना
चॉकलेट नहीं मिली तो फैला दी झूठी पांच सितारा होटल, द लीला में बम की सूचना होटल के सिक्योरिटी कंट्रोल रूम में किया गया था फोन होटल में करीब डेढ़ घंटा तक चला बम का सर्च ऑपरेशन बम की धमकी आने के बाद होटल को करवा दिया खाली फोन करने वाले अज्ञात के खिलाफ पुलिस
Sep 13, 2022, 19:06 IST
चॉकलेट नहीं मिली तो फैला दी झूठी पांच सितारा होटल, द लीला में बम की सूचना
होटल के सिक्योरिटी कंट्रोल रूम में किया गया था फोन
होटल में करीब डेढ़ घंटा तक चला बम का सर्च ऑपरेशन
बम की धमकी आने के बाद होटल को करवा दिया खाली
फोन करने वाले अज्ञात के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज
अटल हिन्द /फतह सिंह उजाला
गुरूग्राम । साइबर सिटी गुरुग्राम पुलिस के मंगलवार सुबह उस समय होश उडने सहित सांसे फूल गई़, जब पुलिस कों दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर स्थित पांच सितारा होटल द लीला में बम होने की सूचना मिली। जानकारी के मुताबिक एक अज्ञात व्यक्ति ने होटल के सिक्योरिटी कंट्रोल रूम को एक फोन कर होटल में बम रखे जाने की सूचना देते ही फोन काट दिया। गुरुग्राम पुलिस ने बम डिस्पोजल स्क्वायड, डॉग स्क्वायड के साथ मिलकर होटल में जांच शुरू कर दी। इस दौरान होटल में मौजूद सभी लोगों सहित स्टाफ को सुरक्षा के मद्देनजर होटल से बाहर निकाला गया।

विकास कौशिक, एसीपी डीएलएफ, गुरुग्राम के मुताबिक मंगलवार सुबह 11 बजकर 6 मिनट पर होटल लीला में बम रखे जाने के संबंध में सिक्योरिटी कंट्रोल रूम में सूचना प्राप्त हुई। इस सूचना के मिलते ही गुरुग्राम पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अपनी जांच शुरू कर दी। इस दौरान इमरजेंसी अलार्म बजाकर सभी लोगों को बाहर निकाला गया। इसी मामले में प्राप्त अन्य जानकारी में बताया गया कि उस समय होटल में 100 से ज्यादा लोग ठहरे हुए थे। इसके अलावा स्टाफ व अन्य लोगों को बाहर निकालते हुए सर्च ऑपरेशन चलाया गया। द लीला होटल में करीब डेढ़ घंटा तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद जब कोई बम नहीं मिला तो पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बाद होटल को सेनिटाइज करके सभी मेहमानों को उनके कमरे में भेजा गया।
गुरुग्राम में यह कोई पहला मामला नहीं है जब किसी ने होटल में बम रखने की सूचना दी हो। इससे पहले गुरुग्राम में स्थित विभिन्न एयरलाइन्स के कॉल सेंटर में बम रखे जाने की सूचना मिलती रही है। जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया था। मंगलवार को भी द लीला होटल में बम होने की सूचना देकर किसी अज्ञात व्यक्ति ने लोगों को परेशान करने के साथ ही गुरुग्राम पुलिस के होश उड़ाते सांसे फूला डाली। समाचार लिखा जाने तक इस मामले में पुलिस केस दर्ज करनेकी प्रक्रिया जारी रही। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही आरोपी के द्वारा बम रखे होने की सूचना देने की मंशा के बारे में पता लग पाएगा।

