दौड़ती कार पर आतिशबाजी, अब पुलिस की मेहमान नवाजी
दौड़ती कार पर आतिशबाजी, अब पुलिस की मेहमान नवाजी लापरवाही से कार चलाते आतिशबाजी करने वाले तीन दबोचे सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन दीपावली की रात को दौड़ती कार पर आतिशबाजी की करामात फतह सिंह उजाला गुरुग्राम । साइबर सिटी गुरुग्राम (Cyber City Gurugram) में सड़कों पर अक्सर विभिन्न प
Oct 28, 2022, 21:30 IST
दौड़ती कार पर आतिशबाजी, अब पुलिस की मेहमान नवाजी
लापरवाही से कार चलाते आतिशबाजी करने वाले तीन दबोचे
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस का एक्शन
दीपावली की रात को दौड़ती कार पर आतिशबाजी की करामात
फतह सिंह उजाला
गुरुग्राम । साइबर सिटी गुरुग्राम (Cyber City Gurugram) में सड़कों पर अक्सर विभिन्न प्रकार के हुड़दंग (hubbub) देखने के लिए मिलते हुए चर्चा का विषय बनते रहते हैं । लेकिन दीपावली (Deepawali) की रात कुछ युवकों के द्वारा ऐसा कारनामा अंजाम दिया गया जो कि अक्सर हॉलीवुड या फिर बॉलीवुड फिल्मों (Bollywood films)में ही देखने के लिए मिलता है । साइबर सिटी की सड़कों पर बीएमडब्ल्यू कार (BMW car) को चलाते हुए कार की डिग्गी कर आतिशबाजी चलाने का वीडियो वायरल करना युवकों को भारी पड़ गया । अब दौड़ती कार पर आतिशबाजी (car rigging and firing fireworks)करने के शौकीन युवक पुलिस की मेहमान नवाजी में हैं ।
एसीपी क्राइम प्रीतपाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क पर दौड़ती हुई गाड़ी की डिग्गी पर स्काई शॉट आतिशबाजी जलाने या छोड़ने सहित लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में तीन हुड़दंगी युवकों को काबू किया गया है । उन्होंने बताया 27 अक्टूबर को डीएलएफ फेस 3 पुलिस थाना की पुलिस टीम की जानकारी में सोशल मीडिया (social media)पर वायरल वीडियो आया । सोशल मीडिया पर वायरल (video viral on social media)इस वीडियो में काले रंग की एक गाड़ी को चालक लापरवाही से चला रहा था तथा लापरवाही से गाड़ी को चलाते हुए अन्य लोगों की जान को जोखिम में डालने का काम करते हुए अपनी ही गाड़ी की डिग्गी पर स्काई शॉट आतिशबाजी चलाते हुए शंकर चौक गुरुग्राम की तरफ से गोल्फ कोर्स रोड की तरफ जाते हुए देखा गया । इस मामले में पुलिस टीम के द्वारा कार्यवाही करते हुए अज्ञात कार चालक व उसके अन्य साथियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश आरंभ कर दी गई ।
