हिसार में ई-दिशा केंद्र का कंप्यूटर ऑपरेटर 2500 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
हिसार में राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लघु सचिवालय स्थित ई-दिशा केंद्र के कंप्यूटर ऑपरेटर विजेंद्र को 2500 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ब्यूरो की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और उसे बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा। यह मामला विधुर पेंशन के कागजात ऑनलाइन अपलोड करने के नाम पर पैसे मांगने का है।
- ई-दिशा केंद्र का कंप्यूटर ऑपरेटर 2500 रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार
- विधुर पेंशन के दस्तावेज अपलोड करने के नाम पर मांग रहा था पैसे
- राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने लघु सचिवालय में की कार्रवाई
- आरोपी विजेंद्र को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा
विधुर पेंशन के लिए कर रहा था आवेदन
ब्यूरो सूत्रों के अनुसार ऋषि नगर निवासी विनोद ने शिकायत देकर यह गंभीर आरोप लगाया था। कुछ माह पहले विनोद की पत्नी का निधन हो गया था। इसके बाद वह हरियाणा सरकार की योजना के तहत विधुर पेंशन के लिए आवेदन प्रक्रिया पूरी कर रहा था। आरोप है कि ई-दिशा केंद्र का कंप्यूटर ऑपरेटर विजेंद्र उसके दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करने और अन्य औपचारिकताएं पूरी करने में आनाकानी कर रहा था।
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने बनाई विशेष टीम
शिकायत के अनुसार विजेंद्र ने काम करने की एवज में विनोद से 2500 रुपये की मांग की थी। इसके बाद विनोद ने पूरे मामले की शिकायत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को दी। शिकायत के आधार पर इंस्पेक्टर मुकेश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस विशेष टीम में एएसआई भरत लाल, एसआई गीता, एएसआई वीरेंद्र और महिला सिपाही सुनैना शामिल रहे।
रंगे हाथों पकड़ा गया आरोपी ऑपरेटर
ब्यूरो की टीम ने पूरी योजना के तहत कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता विनोद को आरोपी के पास भेजा। जैसे ही विजेंद्र ने विनोद से 2500 रुपये लिए, तय इशारा मिलते ही टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया। आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। ब्यूरो की टीम अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है।