कनेडा की बजाये कोलकत्ता बंधक काण्ड में फिर गिरोह के 8 सदस्य कोलकाता से गिरफ्तार, 6 लडके व 2 लड़कियां भी बरामद
कैथल 26 नवंबर (अटल हिन्द/राजकुमार अग्रवाल ) आजकल युवा वर्ग में विदेश जाने का क्रेज है, जिस कारण कई बार वह फर्जी एजेंटों के सम्पर्क में आकर अपने आप को मुसीबत में डाल लेते है। ऐसे ही एक मामले की जांच कैथल सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई वीरभान की अगुवाई में टीम द्वारा करते हुए
Nov 26, 2022, 18:01 IST
कैथल 26 नवंबर (अटल हिन्द/राजकुमार अग्रवाल )
आजकल युवा वर्ग में विदेश जाने का क्रेज है, जिस कारण कई बार वह फर्जी एजेंटों के सम्पर्क में आकर अपने आप को मुसीबत में डाल लेते है। ऐसे ही एक मामले की जांच कैथल सीआईए-1 पुलिस प्रभारी एसआई वीरभान की अगुवाई में टीम द्वारा करते हुए उल्लेखनीय सफलता हासिल की गई है।Kolkata hostage case
शनिवार को सीआईए-1 पुलिस परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता दौरान एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि आमजन की जानमाल की सुरक्षा बरकरार रखने के लिए जिला पुलिस कटिबद्ध है।
एसपी ने उक्त कामयाबी का खुलासा करते हुए बताया कि बाकल गांव के रहने वाले अमृत पाल की शिकायत अनुसार उसका भाई विक्रम कनाडा जाना चाहता था।
उसके ही गांव के अवतार सिंह के बातचीत के माध्यम से देवेंद्र निवासी रुद्रपुर व गुरुदेव सिंह निवासी रिठौडा यूपी उसके भाई को 28 अक्तूबर को कनाडा के लिए ले गए लेकिन वो पहले उसके भाई को कलकत्ता ले गए।
वहां पर उन्होंने उसके भाई को बंधक बना लिया तथा उससे डोलर छीन लिए। आरोपियों ने उसके भाई की उससे विडियो काल व ओडियो काल से बात करवाई। जिनमे वह डरा सहमा लग रहा था आरोपियों द्वारा उसके भाई से मारपीट करके उससे 13 लाख रुपए की और डिमांड की।
जिस बारे थाना पूंडरी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था तथा मामले की जांच सीआईए-1 पुलिस को सौंपी गई थी। एसपी ने बताया कि उक्त मामले में सीआईए-1 पुलिस द्वारा एक आरोपी रीठौडा कलां जिला मेरठ यूपी निवासी गुरदेव उर्फ देव को गिरफ्तार करके न्यायालय से 10 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।
रिमांड अवधि दौरान आरोपी गुरदेव से पूछताछ उपरांत मुम्बई से शशांक पुत्र अमित सिंह निवासी प्लॉट ए 11 महालक्ष्मी सोसायटी रोड नं. 3 कांदिवली मुम्बई, मोईन कुरेशी पुत्र अब्दुल रहमान कुरैशी निवासी बी-1 804 गोदरेज हाईट कांदिवली मुम्बई, समीर काजी पुत्र फारूक काजी निवासी 3बी 212 उमेरा पार्क पठान वाडी मलाड ईस्ट मुम्बई, अब्दुल करीम रहमान कुरैशी उर्फ देसाई पुत्र अनवर कुरैशी निवासी सी-1, 02 फर्स्ट फ्लोर फरेशिया रानी सतीवाल मार्ग मलाड ईस्ट पठान वाडी मुंबई तथा अखलेश कुमार पुत्र सूरजपाल सिंह निवासी नगला चिकन मथुरा यूपी को गिरफ्तार किया गया था।
सभी उपरोक्त आरोपी 15 नवंबर को न्यायालय में पेश किए गए थे जहां से आरोपी गुरुदेव उर्फ देव तथा अखलेश कुमार को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया तथा मामलें की तहत तक जाने के लिए शेष चारों आरोपियों का 10 दिन पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।
आरोपी अब्दुल करीम रहमान कुरैशी से और अधिक गहनता से पूछताछ की गई। जो पता चला कि सुनील केजरीवाल जो मुंबई का रहने वाला है वह कोलकाता में रहकर लोगो किडनैप करके अपने ठिकाने पर रखता है और किडनैप किए गए लोगों के घरों से पैसे की मांग करता है।
उसने अपने ठिकाने पर अब भी कुछ लडके व लडकियों को किडनैप करके रखा हुआ है और जो किडनैप करके रखे गए लडके व लडकियों की जान की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने पूरे ऑपरेशन को सूझबूझ से पुरा करने का निर्णय लिया।
कैथल सीआईए-1 से एएसआई राजबीर, एएसआई धर्म सिंह, एचसी तरसेम एचसी मनीष, एचसी सुनील , एचसी मनोज, सिपाही संदीप, सिपाही सौरभ, सिपाही बूटा सिंह, सिपाही संदीप, ईएचसी देवेंद्र ईएचसी जगबीर, लेडी एचसी सुदेश की टीम टीम अब्दुल करीम रहमान कुरेशी उर्फ देसाई को दिनांक 16 नवंबर को अपने साथ लेकर कलकत्ता पहुंची।
पुलिस कोलकाता में जोका एरिया में विक्रम निवासी बाकल को किडनैप करके रखे गए स्थान पर पहुंची लेकिन वहां पर ताला लगा हुआ मिला। फिर पुलिस ने किडनैप करके रखे गए व्यक्तियों को बचाने के लिए सुनील केजरीवाल के कई ठिकानों पर रेड की।
काफी मेहनत करने के बाद पता चला कि सुनील केजरीवाल ने कुछ लडके व लडकियों को किडनैप करके डायमंड पार्क में किसी मकान पर रखा हुआ है जो काफी तलाश करने के बाद पुलिस पार्टी डायमंड पार्क में एक मकान पर पहुंची। जहां पर काफी लडके व लडकिया थी।
पुलिस ने सभी को काबू करके सभी से अलग अलग पूछताछ की तो पता चला कि उनमे से 6 लडके व 2 लड़कियां भी नेपाल की है, जिनको वहां पर काफी समय से किडनैप करके रखा गया था तथा 8 लड़के वो पाए गए जिनको सुनील केजरीवाल ने किडनैप करके रखे गए लोगों को डराने धमकाने व देखरेख के लिए सैलरी पर रखा हुआ था और गहनता से पूछताछ पर पता लगा कि सुनील केजरीवाल (Sunil Kejriwal)ने ऐसे ही कई ठिकाने बनाए हुए है जो एक शातिर किस्म का व्यक्ति है।
