सोहना भाजपा नेता हत्या का मामला,गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव
सोहना भाजपा नेता हत्या का मामला,गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन की हत्या का मामला पुलिस पर आरोप 9 दिन बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं ग्रामीणों का आरोप पुलिस ने सीपी आफिस में ही उन्हें धमकाया ग्रामीणों की पुरजार मांग एसआईटी का हो इस म
Sep 9, 2022, 20:09 IST
सोहना भाजपा नेता हत्या का मामला,गुस्साये ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर ऑफिस का किया घेराव
सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन की हत्या का मामला
पुलिस पर आरोप 9 दिन बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं
ग्रामीणों का आरोप पुलिस ने सीपी आफिस में ही उन्हें धमकाया
ग्रामीणों की पुरजार मांग एसआईटी का हो इस मामले में गठन
ATAL HIND/फतह सिंह उजाला
गुरूग्राम। बीजेपी नेता व सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन जब सदर बाजार में कपड़े की दुकान पर खरीदारी कर रहे थे तो उनकी बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को तो ै गिरफ्तार लिया है, लेकिन मुख्य हत्यारोपी-मास्टर माइंड व बाकी आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर ही है। वारदात के 9 दिन बाद भी गुरुग्राम में बीजेपी नेता व सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन की हत्या के मानने में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव किया।
साइबर सिटी गुरुग्राम में 9 दिन पहले हुई बीजेपी नेता व सोहना मार्केट कमेटी के पूर्व वाइस चेयरमैन सुखबीर खटाना की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था । लेकिन बाकी आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं होने के चलते ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और उन्होने पुलिस कमिश्नर कार्यालय का घेराव कर वहीं पर लंगर डाल दिया। ग्रामीणों ने पुलिस पर हत्यारों से मिली भगत का आरोप लगाया। इसके साथ-साथ ग्रामीणों ने पुलिस पर आरोप लगाए कि पुलिस उन्हें धमका भी रही है । इसके साथ-साथ ग्रामीणों ने यह भी पुरजार मांग करते हुए कहा कि सुखबीर हत्याकांड के मामले में एसआईटी का गठन किया जाए और जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार किया जाए। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पुलिस कमिश्नर कार्यालय में इकट्ठा हो गए थे।

