देशविरोधी सोच

देशविरोधी सोच
 

देशद्रोह की राह पर, चलते कुछ नादान।

माटी का उपकार भी, भूले अपनी शान॥

देशविरोधी सोच का, फैला रहे नित जाल।

मातृभूमि की अस्मिता, करते रोज़ हलाल॥

देशप्रेम को भूलकर, करते देश-विरोध।

ऐसे लोगों के हृदय, पलता कैसा क्रोध॥

भारत माँ की गोद में, पाते सुख भरपूर।

फिर भी कुछ चेहरे हुए, आज देश से दूर॥

जिस धरती ने दी जगह, दिया अन्न और नीर।

उसी धरा के मान पर, देते कुछ जन पीर॥

देश-विरोधी चाल से, करते वार अनेक।

जिनके मन में स्वार्थ है, देशप्रेम ना एक॥

राष्ट्रध्वज का मान ही, भारत की पहचान।

इसकी खातिर दीजिए, अपना तन-मन-प्राण॥

एक तिरंगा, इक धरा, एक हमारा देश।

इसकी रक्षा में सदा, रहें सभी समवेश॥

देश-विरोधी स्वर उठें, जब-जब कहीं समाज।

जाग्रत जनता दे उन्हें, सत्ययुक्त आवाज़॥

-डॉ. सत्यवान सौरभ

(डॉ. सत्यवान सौरभ, पीएचडी (राजनीति विज्ञान), एक कवि और सामाजिक विचारक है।)

About the Author

Atal Hind Team Online
Atal Hind Team Online

9447 Articles