देश में पहली बार दास्तानगोई शैली में पेश की गई वाजपेई दंपति द्वारा गांधी कथा,
देश में पहली बार दास्तानगोई शैली में पेश की वाजपेई दंपति ने गांधी कथा
दिल्ली के 30 जनवरी मार्ग पर हमेशा छाया रहता है शोकपूर्ण सन्नाटा = विवेक शुक्ला
नई दिल्ली /21 सितंबर 2026 /अटल हिन्द न्यूज रिसोर्स
हेमलता म्हस्के
केन्द्रीय राजधानी नई दिल्ली में महात्मा गांधी के जीवन और उनके विचारों को लेकर एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में देश में पहली बार दास्तानगोई शैली में गांधी कथा प्रस्तुत की गई। इस आयोजन से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं: विख्यात कवि लक्ष्मी शंकर वाजपेयी और कवयित्री ममता किरण ने प्रस्तुत की गांधी कथा, अनिमेष शर्मा ने बांसुरी की धुन के साथ दिया दास्तानगोई में साथ, गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा और विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान द्वारा आयोजित की गई सन्निधि संगोष्ठी, वरिष्ठ पत्रकार विवेक शुक्ला रहे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कार्यक्रम के दौरान ट्रांसजेंडक दीपिका कुलश्रेष्ठ और चित्रकार हेना चक्रवर्ती को किया गया सम्मानित।
देश में पहली बार दास्तानगोई शैली में पेश की गई गांधी कथा
महात्मा गांधी के मूल्यों, विचारों और आदर्शों के साथ उनकी जिंदगी और देश-दुनिया से जुड़े अनेक छोटे-बड़े प्रसंगों से परिपूर्ण गाथा को विख्यात कवि और संपादक लक्ष्मी शंकर वाजपेयी और चर्चित कवयित्री ममता किरण ने सैकड़ों वर्ष पुरानी और लुप्त हो रही कहानी कहने की एक कला दास्तानगोई शैली के तहत अत्यंत मार्मिक अंदाज में पेश किया। इस प्रस्तुति में उनका साथ दे रहे अनिमेष शर्मा ने बांसुरी की धुन देकर दास्तानगोई नाट्य शैली में नवाचार कर दिया। नहीं तो इस नाट्य शैली में एक या दो लोग मंच पर बैठकर, बिना किसी साज-सज्जा के, सिर्फ आवाज और अंदाज से पूरी दुनिया बना देते हैं। इसमें किस्सागोई, अदाकारी, शायरी और इतिहास सब मिल जाता है।
गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा और विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान की संयुक्त संगोष्ठी
वाजपेयी ने यह प्रस्तुति गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा और विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान द्वारा पिछले एक दशक से भी अधिक समय से संयुक्त रूप से संचालित सन्निधि संगोष्ठी में दी। गांधी पर केंद्रित इस संगोष्ठी में गांधी हिंदुस्तानी साहित्य सभा की अध्यक्ष कुसुम शाह सहित राजधानी के साहित्यकार, कवि, लेखक, पत्रकार और समाजसेवी उपस्थित थे। श्रोताओं ने वाजपेयी की प्रस्तुति की सराहना की और कम समय में गांधी की विशाल गाथा की दास्तानगोई शैली में प्रस्तुति को खासकर नई पीढ़ी के लिए व्यावहारिक, सार्थक और ज्ञानपरक बताया।
दिल्ली का गांधी से राजनीति का नहीं बल्कि आखिरी दिनों के दर्द का भी रिश्ता है
दिल्ली के सबसे बड़े किस्सागो पत्रकारों में से एक विवेक शुक्ला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। गांधी पर उनकी कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली से गांधी के नाते का जिक्र करते हुए कहा कि गांधी जी का दिल्ली से रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, आखिरी दिनों के दर्द का भी रिश्ता है। आज भी दिल्ली के 30 जनवरी मार्ग वाले इलाके में हमेशा शोकपूर्ण सन्नाटा छाया रहता है। उन्होंने गांधी जी की हत्या प्रसंग की चर्चा करते हुए कहा कि मुझे गांधी हत्या का पहला चश्मदीद गवाह नंदलाल मेहता, जो कनॉट प्लेस में रहते थे, रोज बिरला हाउस प्रार्थना में जाते थे। उन्ही की गवाही पर गांधी जी की हत्या से संबंधित एफआईआर लिखी गई। मैंने उनकी भतीजी अवनी पारेख से मिलकर यह सच्चाई निकाली।
गांधी हत्या के बाद तुगलक रोड थाने की गतिविधियां और आखिरी रेल यात्रा
उन्होंने गांधी हत्या के बाद तुगलक रोड थाने की गतिविधियों का किस्सा सुनाते हुए बताया कि जिस डीएसपी जसवंत सिंह ने गोडसे को पकड़ा था, उनके बेटे गुरदयाल सिंह का मैंने इंटरव्यू किया। शुक्ला ने गांधी जी की आखिरी रेल यात्रा की चर्चा करते हुए कहा कि 9 सितंबर 1947 को गांधी जी की जिंदगी की आखिरी ट्रेन यात्रा थी। 9 सितंबर को कोलकाता से दिल्ली आने वाली ट्रेन पुरानी दिल्ली नहीं, शाहदरा रुकी क्योंकि शहर में दंगे चल रहे थे। वहाँ सरदार पटेल और राजकुमारी अमृत कौर ने उनका स्वागत किया।
दंगा करने वालों को अपने मोहल्ले में कामयाब मत होने देना
विवेक शुक्ला ने कहा कि गांधी जी ने शाहदरा वालों से कहा था कि दंगा करने वालों को अपने मोहल्ले में कामयाब मत होने देना। उन्होंने बताया कि एडवर्ड पार्क यानी अब सुभाष पार्क में 7 मार्च 1931 को गांधी जी ने कहा था कि मैं किसी भी हालत में भगत सिंह को फांसी देना स्वीकार नहीं कर सकता। उन्होंने वाल्मीकि मंदिर और बिरला हाउस में गांधी जी के निवास के बारे में भी विस्तार से बताया। शुक्ला जी का कहना है कि दिल्ली ने गांधी को मारा भी और गांधी ने दिल्ली को बचाया भी। 1947 के दंगों में अगर गांधी ना होते, तो दिल्ली मुर्दों का शहर बन जाती।
लुई फिशर की पुस्तक ‘ए वीक विद गांधी’ और अनुवादक के विचार
अमेरिकी पत्रकार लुई फिशर सेवाग्राम आश्रम में हफ़्ते भर ठहरे। वही लुई फिशर, जिन्होंने आठ बरस बाद महात्मा गांधी की बेहद चर्चित जीवनी ‘द लाइफ ऑफ़ महात्मा गांधी’ लिखी। इस पुस्तक का हिन्दी में अनुवाद करने वाले सौरभ राय ने संगोष्ठी में कहा कि लुई सेवाग्राम आश्रम के सप्ताह भर के प्रवास के दौरान महात्मा गांधी से मिले और उनसे देश-दुनिया के संदर्भ में विस्तार से बातचीत की। इस दरमियान फिशर ने गांधी जी के रोजमर्रा के जीवन, उनके व्यक्तित्व और उनके सहयोगियों को भी बहुत करीब से देखा-समझा। और अपनी उस समझ को पाठकों के लिए अपनी किताब ‘ए वीक With गांधी’ में संजो दिया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तक में तत्कालीन हिंदुस्तान की गरीबी, अशिक्षा और बढ़ती हुई जनसंख्या के सवाल भी शामिल हैं। साथ ही, धर्म का असल मतलब और जीवन में उसे उतारने को लेकर गांधी के विचार भी बड़े स्पष्ट रूप में इस किताब में सामने आते हैं।
कस्तूरबा गांधी शक्ति संकल्प सम्मान और अन्य वक्ता
सन्निधि संगोष्ठी में ट्रांसजेंडर दीपिका कुलश्रेष्ठ और वरिष्ठ चित्रकार हेना चक्रवर्ती को उपलब्धियों के लिए कस्तूरबा गांधी शक्ति संकल्प सम्मान से सम्मानित किया गया। स्वागत भाषण विष्णु प्रभाकर प्रतिष्ठान के मंत्री और साहित्यकार अतुल प्रभाकर ने और संचालन वरिष्ठ पत्रकार और समाज कर्मी प्रसून लतांत ने किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित वरिष्ठ गांधीवादी रमेश शर्मा, वरिष्ठ समाज कर्मी देवेंद्र मित्तल, दीपिका कुलश्रेष्ठ, हेना चक्रवर्ती, आराध्या, बाल कृति और रेणु ने भी अपने विचार साझा किए।