Annakoot Mahotsav 2026: हरियाणा के 482 साल पुराने मंदिर में बना 56 भोग, मिट्टी के बर्तनों और देसी चूल्हे की अनोखी परंपरा!

हिसार। खजांचियान बाजार स्थित 482 वर्ष पुराने ऐतिहासिक श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में 9 नवंबर यानी आज अन्नकूट महोत्सव पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली के अगले दिन आयोजित होने वाले इस पावन पर्व पर भगवान श्री ठाकुर को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे।

हिसार। खजांचियान बाजार स्थित 482 वर्ष पुराने ऐतिहासिक श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में 9 नवंबर यानी आज अन्नकूट महोत्सव पूरी श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दीपावली के अगले दिन आयोजित होने वाले इस पावन पर्व पर भगवान श्री ठाकुर को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे।

इन विशेष व्यंजनों में बाजरे की खिचड़ी, कढ़ी, पंचमेल सब्जी, टिंड-फली, सूजी का हलवा, पुलाव, पूरी, आलू-गोभी की सब्जी, खट्टा-मीठा पेठा और मूली का लच्छा शामिल हैं।

वर्षों पुरानी परंपरा और खासियत:

इस प्राचीन मंदिर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां आज भी अन्नकूट का प्रसाद सदियों पुरानी परंपरा के तहत ही तैयार किया जाता है। प्रसाद पकाने में आधुनिक गैस चूल्हों या बर्तनों के बजाय पूरी तरह से मिट्टी के बर्तनों और लकड़ी व गोबर के उपलों से जलने वाले पारंपरिक चूल्हों का उपयोग किया जाता है, जो इसकी पवित्रता और अनूठे स्वाद को बनाए रखता है।

क्या है मान्यता?

मंदिर के महंत राहुल शर्मा ने बताते है कि मान्यता के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के प्रकोप से बृजवासियों को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठा लिया था।

उस समय लगातार हो रही मूसलाधार वर्षा से बचने के लिए सभी बृजवासी गोवर्धन पर्वत के नीचे एकत्रित हुए थे। भूख-प्यास से व्याकुल लोगों के लिए सामूहिक रूप से उपलब्ध खाद्य पदार्थों से तैयार किए गए व्यंजनों का भोग भगवान श्रीकृष्ण को लगाया गया था। इसी परंपरा से अन्नकूट प्रसाद की शुरुआत मानी जाती है।

सात दिन पहले से शुरू हो जाती है प्रसाद की तैयारी

महंत राहुल शर्मा ने बताया कि मंदिर में अन्नकूट के प्रसाद की तैयारी कई दिन पहले शुरू हो जाती है। भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय प्रसाद बाजरे की खिचड़ी और कढ़ी को विशेष पारंपरिक तरीके से बनाया जाता है।

कढ़ी तैयार करने के लिए अन्नकूट से करीब सात दिन पहले लस्सी एकत्रित की जाती है। इसे मिट्टी के बड़े बर्तनों, जिन्हें झांकर कहा जाता है, में रखा जाता है। इससे लस्सी में प्राकृतिक खटास और खुशबू आती है।

इसी तरह बाजरे की खिचड़ी के लिए करीब चार दिन पहले बाजरे को ऊखल-मूसल से कूटने की प्रक्रिया शुरू होती है। इसके बाद बाजरे से लाली निकालकर उसे साफ किया जाता है।

खिचड़ी पंचधातु के बड़े पात्र में तैयार की जाती है। वहीं कढ़ी और बाजरे की खिचड़ी को आज भी लकड़ी और गोबर के उपलों की आंच पर चूल्हे में पकाया जाता है। मंदिर में इस परंपरा को वर्षों से उसी तरीके से निभाया जा रहा है।

दोपहर को लगेगा ठाकुर जी को भोग

अन्नकूट प्रसाद में बाजरे की खिचड़ी और कढ़ी के अलावा सूजी का हलवा, पंचमेल सब्जी, टिंड-फली, तले हुए पापड़, पुलाव, पूरी, आलू-गोभी की चटपटी सब्जी, खट्टा-मीठा पेठा और मूली का लच्छा भी तैयार किया जाएगा।

गोवर्धन पूजा के अवसर पर दोपहर में भगवान श्री ठाकुर को अन्नकूट का भोग लगाया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया जाएगा। महोत्सव के दौरान मंदिर से जुड़े सेवादार अपनी सेवाएं देंगे।

कई मंदिरों में 10 नवंबर को मनाया जाएगा अन्नकूट पर्व

कई मंदिरों में 10 नवंबर को मनाया जाएगा। शहर के प्रमुख मंदिरों में नागौरी गेट के पास हनुमान मंदिर, बुधला संत मंदिर, देवी भवन मंदिर, शिवालय मंदिर सहित शहर के अन्य मंदिरों में भी अन्नकूट का पर्व हर साल मनाया जाता है।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles