Dev Deepawali 2026: 23 या 24 नवंबर? जानें सही तारीख और दीपदान का शुभ मुहूर्त!
Dev Deepawali 2026: हिंदू धर्म में देव दीपावली (Dev Deepawali 2026) के पर्व का विशेष महत्व है। यह पावन पर्व हर साल कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन स्वयं देवी-देवता स्वर्ग लोक से पृथ्वी पर उतरकर काशी के पावन गंगा घाटों पर दिवाली मनाते हैं।
इस अवसर पर काशी के घाटों की भव्यता और दिव्य रौनक देखते ही बनती है। देव दीपावली के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान करने का विशेष विधान है। मान्यता है कि इस दिन श्रद्धापूर्वक स्नान और दीपदान करने से जीवन में सुख-समृद्धि का वास होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं कि इस साल देव दीपावली कब मनाई जाएगी और पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।
देव दीपावली 2026 डेट और शुभ मुहूर्त
कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत: 23 नवंबर को रात 11 बजकर 42 मिनट पर
कार्तिक पूर्णिमा तिथि का समापन: 24 नवंबर को रात 08 बजकर 23 मिनट पर
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार देव दीपावली का पर्व 24 नवंबर को मनाया जाएगा।
प्रदोषकाल देव दीपावली मुहूर्त: शाम 05 बजकर 08 मिनट से 07 बजकर 47 मिनट तक
अन्य शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 03 मिनट से 05 बजकर 57 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 22 मिनट से 05 बजकर 49 मिनट तक
निशीथ मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06 बजकर 51 मिनट से 11 बजकर 25 मिनट तक
देव दीपावली का धार्मिक महत्व
हिंदू धर्म में देव दीपावली का दिन बेहद खास माना जाता है। शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और 'दीपदान' करने का विशेष महत्व बताया गया है। मान्यता के अनुसार, इस दिन दीप जलाने से जाने-अनजाने में हुए पापों का नाश होता है और व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं। इसके अलावा, देव दीपावली के दिन दान करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि मंदिर या गरीब लोगों को दान करने से धन लाभ के योग बनते हैं और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
जरूर करें ये उपाय
अगर आप घर में वास्तु दोष का सामना कर रहे हैं, तो देव दीपावली के दिन घर में गंगाजल का छिड़काव करें। मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ परिणाम मिलते हैं।
ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी और व्यापार का कारक ग्रह माना गया है। अगर आप कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करना चाहते हैं, तो गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाएं। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से कारोबार में लाभ मिलता है।