Dhanteras 2026: धनतेरस पर भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, मां लक्ष्मी हो सकती हैं नाराज!
Dhanteras 2026: पाँच दिनों के इस त्योहार की शुरुआत धनतेरस से होती है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, कुबेर देव और माता लक्ष्मी की विशेष पूजा की जाती है और सोना-चांदी खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।
मान्यता है कि धनतेरस पर ये शुभ काम करने से घर में हमेशा बरकत बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती। पंचांग के अनुसार इस साल 6 नवंबर को धनतेरस मनाई जाएगी।
शास्त्रों में धनतेरस से जुड़े कुछ जरूरी नियम बताए गए हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन कुछ गलतियां करने से घर की बरकत चली जाती है और पूरे साल पैसों की तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि धनतेरस के दिन कौन सी गलतियां भूलकर भी नहीं करनी चाहिए।
1.लोहे की चीजों की खरीदारी
धार्मिक मान्यताओं की मानें तो, धनतेरस के दिन सोना-चांदी और बर्तन घर लाना शुभता का प्रतीक माना जाता है, दूसरी तरफ इस दिन भूलकर भी कैंची, चाकू, कील या सुई जैसी धारदार चीजें ना खरीदें। ऐसा माना जाता है कि इन चीजों को घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है। जिसका प्रभाव घर के माहौल पर धीरे धीरे प्रभाव पड़ने लगता है।
2. पैसों का लेन-देन
साथ ही धनतेरस के दिन किसी को भी पैसे उधार देना या किसी से कर्ज लेना साफ तौर पर गलत माना जाता है। इस तरह की गलती करने से घर से मां लक्ष्मी चली जाती हैं और धन की तिजोरी खाली पर इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। साथ ही व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिसमें सबसे ज्यादा आर्थिक तंगी मानी जाती है।
3. कांच की चीजें न खरीदें
इस दिन कांच खरीदना भी सरासर गलत होता है। धार्मिक तौर पर साफ कहा गया है कि धनतेरस के दिन कांच को घर लाना अशुभ माना जाता है।
4. काले रंग के कपड़े
साथ ही धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक तो काले रंग के कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा आकर्षित होती है। इससे जीवन में अशांति बनी रहती है। इसलिए भूलकर भी धनतेरस के दिन काले रंग के कपड़े पहनने की गलती न करें।
5. यम का दीपक
साथ ही धनतेरस की रात को यम का दीपक जलाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि यम का दीपक जलाने से अकाल मृत्यु के भय से छुटकारा प्राप्त होता है, लेकिन इस दीपक को सही दिशा में ही जलाना चाहिए। गलत दिशा में दीपक जलाने से पूर्ण फल प्राप्त नहीं होता है। यम का दीपक हमेशा घर के बाहर मुख्य द्वार पर दक्षिण दिशा की ओर मुख करके ही जलाना चाहिए।