पहले करवा चौथ पर शुक्र अस्त का साया! नवविवाहित महिलाएं व्रत रखें या करें इंतजार? जानें धार्मिक मान्यता
<strong>Karwa Chauth 2026: </strong>हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए निर्जला व्रत रखती हैं। इस व्रत में भगवान गणेश, माता पार्वती, भगवान शिव और चंद्रदेव की पूजा की जाती है। ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है और अगर शादी नई-नई हुई है तो उसकी बात ही अलग होती है। बस फिर इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं और पूरे विधि-विधान पूजा-पाठ करती है।
वहीं इस बार शुक्र ग्रह के अस्त होने की वजह से नवविवाहित महिलाओं में क्फ्यूजन बना हुआ है कि इस दौरान व्रत रखना शुभ होगा या नहीं। क्या इस अवधि में व्रत रखने से कोई दोष तो नहीं लग जाएगा? कहीं व्रत के दौरान कोई विशेष कार्य तो नहीं करना वगैरहा-वगैरहा....बस इसिलिए हम आपके लिए लेकर आए है आपके काम की खबर....
<strong>क्या शुक्र अस्त होने पर पहला करवा चौथ व्रत रखना अशुभ है?</strong>
ज्योतिषीय मान्यताओं के मुताबिक, शुक्र ग्रह का संबंध वैवाहिक जीवन, प्रेम और सुख-सुविधाओं से माना जाता है। इसी वजह से शुक्र के अस्त होने पर विवाह जैसे मांगलिक कार्यों को करने से बचा जाता है। ऐसे में नवविवाहित महिलाओं के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या शुक्र अस्त होने पर करवा चौथ का व्रत रखना भी वर्जित होता है। वहीं इस बारे में ज्योतिषों का कहना है कि, "शुक्र या किसी भी ग्रह के अस्त होने से व्रतों पर कोई भी किसी प्रकार का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है। यह व्रत तो स्वयं ही विघ्नहर्ता गणेश जी का व्रत है। इसलिए नवविवाहिता इस व्रत को पूरी विधि-विधान के साथ रख सकती हैं। इस बारें में इतना ना सोचें और अपने पहले करवा चौथ को मनाने की तैयारी आराम से करों। क्योंकि शुक्र के अस्त होने से करवा चौथ का व्रत रखने में किसी तरह की बाधा नहीं मानी जाती है। इसलिए नवविवाहित महिलाएं बिना किसी भ्रम के अपनी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार व्रत रख सकती हैं।
<strong>शुक्र अस्त होने पर व्रत रखने में क्यों नहीं है परेशानी?</strong>
हिंदू धर्म में व्रत और मांगलिक संस्कारों को अलग-अलग माना जाता है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शुक्र के अस्त होने पर विवाह और कुछ अन्य मांगलिक कार्यों को टालना सही रहता है। वहीं,करवा चौथ एक व्रत है, जिसमें भगवान गणेश और माता पार्वती सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। ऐसे में पहला हो या फिर पहले से व्रत को रखा जा रहा हो, किसी भी ग्रह के अस्त होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अतः शुक्र के अस्त होने के कारण नवविवाहित महिलाओं को अपने पहले करवा चौथ के व्रत को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है।
