Shani Sade Sati: इन 3 राशियों पर जारी है शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव, जानें परेशानियों से राहत पाने के पारंपरिक उपाय और शनि देव को प्रसन्न करने के तरीके

वैदिक ज्योतिष में शनि देव को 'न्याय के देवता' और 'कर्म फलदाता' का दर्जा प्राप्त है। मान्यता है कि शनि महाराज हर व्यक्ति को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। जब किसी जातक पर शनि की दृष्टि पड़ती है, तो जीवन में बड़े बदलाव और उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

ज्योतिष शास्त्र: वैदिक ज्योतिष में शनि देव को 'न्याय के देवता' और 'कर्म फलदाता' का दर्जा प्राप्त है। मान्यता है कि शनि महाराज हर व्यक्ति को उसके अच्छे और बुरे कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। जब किसी जातक पर शनि की दृष्टि पड़ती है, तो जीवन में बड़े बदलाव और उतार-चढ़ाव देखने को मिलते हैं।

विशेष तौर पर शनि की साढ़ेसाती के दौरान व्यक्ति को मानसिक तनाव, करियर में रुकावटें, आर्थिक तंगी और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसे प्रभावी उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाने से साढ़ेसाती के दुष्प्रभावों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि वर्तमान में किन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और इससे राहत पाने के लिए क्या करना चाहिए।

इन 3 राशियों पर चल रही है शनि की साढ़ेसाती

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों पर वर्तमान में शनि की साढ़ेसाती का अंतिम और तीसरा चरण चल रहा है।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा (मध्य) चरण चल रहा है, जिसे सबसे ज्यादा प्रभावशाली माना जाता है।

मेष राशि: मेष राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो चुका है।

शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव को कम करने के असरदार उपाय

यदि आप भी शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के दौर से गुजर रहे हैं, तो राहत पाने के लिए आज से ही इन उपायों को अपनी रूटीन में शामिल कर सकते हैं:

1. विधि-विधान से करें शनि देव की पूजा

शनिवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर शनि देव की उपासना करें। पूजा के दौरान शनि स्तोत्र का पाठ विशेष रूप से फलदायी माना जाता है। इस दिन शनि देव को काले तिल, नीले या काले रंग के फूल और माला अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय से शनि महाराज की कृपा प्राप्त होती है और जीवन के कष्टों से मुक्ति मिलती है।

2. पीपल के पेड़ के नीचे जलाएं सरसों के तेल का दीया

साढ़ेसाती के नकारात्मक प्रभावों को शांत करने के लिए पीपल की सेवा करना अचूक माना गया है। शनिवार की शाम को सूर्यास्त के बाद किसी पवित्र स्थान पर लगे पीपल के पेड़ की जड़ में सरसों के तेल का दीया जलाएं। ऐसा करने से शनि दोष शांत होता है और मानसिक अशांति व तनाव से राहत मिलती है।

3. जरूरतमंदों को करें चीजों का दान

शनिवार के दिन अपनी क्षमता के अनुसार गरीब या जरूरतमंद लोगों को दान-पुण्य अवश्य करें। इस दिन काली उड़द की दाल, सरसों का तेल, काले छाते या काले कपड़ों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। सच्चे मन से किए गए दान-पुण्य से कुंडली में शनि की स्थिति मजबूत होती है और जीवन की तमाम अड़चनें दूर होने लगती हैं।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles