PM Modi Philippines Visit: दो दिवसीय दौरे पर फिलीपींस पहुंचे PM मोदी, ASEAN और East Asia Summit में होंगे शामिल!

मनीला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय आफिशियल यात्रा पर फिलीपींस पहुंच गए हैं। मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने पर उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के विशेष निमंत्रण पर इस दौरे पर आए हैं।
 

<strong>मनीला</strong>। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी दो दिवसीय आफिशियल यात्रा पर फिलीपींस पहुंच गए हैं। मनीला अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरने पर उनका जोरदार और भव्य स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड आर. मार्कोस जूनियर के विशेष निमंत्रण पर इस दौरे पर आए हैं।

अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी दो बेहद अहम अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के अनुसार, वे मंगलवार को आयोजित होने वाले 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

About the Author

साहब राम
साहब राम

9447 Articles